शिक्षक भानू यादव निलंबित – Dabang News- भारत संपर्क

0

शिक्षक भानू यादव निलंबित

कोरबा। शहर के भाजपा पार्षद से गाली-गलौज के आरोप में शिक्षा विभाग ने भानू यादव को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि क्षेत्र के पार्षद भानुमति जायसवाल ने श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन को लिखित शिकायत देकर बताया था कि शिक्षक शराब के नशे में था और उसने गाली-गलौच किया। मंत्री ने इस पत्र को जांच करने के लिए शिक्षा विभाग के पास भेज दिया था। विभाग की ओर से इसकी जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि शिक्षक ने पार्षद से अभद्र व्यवहार किया। इसके पहले शिक्षा विभाग की ओर से भानू यादव को नोटिस देकर जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। लेकिन शिक्षक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाकिस्तान: चकवाल में दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत, 30 घायल – भारत संपर्क| 5 इंसानों को बनाया था शिकार… आखिरकार पीलीभीत में पकड़ी गई आदमखोर बाघिन, प… – भारत संपर्क| बिहार में SIR के फाइनल आंकड़े जारी, टोटल 7.24 करोड़ मतदाता, 65 लाख नाम हटाए…| Bank Holidays: अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए…- भारत संपर्क| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में बिल्हा की…- भारत संपर्क