लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ गैंग रेप करने वाला टीचर…- भारत संपर्क

0
लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ गैंग रेप करने वाला टीचर…- भारत संपर्क




लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ गैंग रेप करने वाला टीचर अपने साथियों के साथ हुआ गिरफ्तार – S Bharat News























लिफ्ट देने के बहाने महिला के साथ गैंग रेप करने वाले आरोपी पकड़े गए हैं। 30 वर्षीय महिला बुधवार शाम को अपने घर लाल खदान से डिघोरा जाने के लिए मेन रोड दर्री घाट पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी उसके परिचित टीचर प्रमोद चंदेल का फोन आया कि वह चाहे तो उसके साथ चल सकती है, महिला इसके लिए राजी हो गई। इसके बाद प्रमोद सिंह अपनी सफेद रंग की कार से वहां पहुंचा जिसके साथ उसका साथी यजवेंद्र सिंह चंदेल भी था । प्रमोद महिला का परिचित था इसलिए उसने महिला को कार से मायके छोड़ने का प्रस्ताव दिया। परिचित होने की वजह से महिला उसकी कार में बैठ गई, जिसके बाद यह दोनों उसे रिस्दा स्थित धान मंडी के पास सुनसान कमरे में ले गए। इसके बाद बारी-बारी से दोनों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद इनका तीसरा साथी अखिलेश सिंह भी पहुंच गया और उसने भी महिला के साथ बलात्कार किया। इतना ही नहीं इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी और महिला को वहीं छोड़कर भाग गए।

रात होने की वजह से किसी तरह महिला घर पहुंची और अगले दिन उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने भी आरोपी टीचर प्रमोद सिंह के साथ ही उसके दोस्त यजवेंद्र सिंह चंदेल और अखिलेश सिंह चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी रिस्दा के रहने वाले हैं।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हार्दिक पंड्या- जैस्मीन वालिया का हुआ ब्रेक-अप? एक साल में ही यहां से मिटाय… – भारत संपर्क| *CM के विशेष प्रयास से कोतबा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 56 पदों की…- भारत संपर्क| 4000 करोड़ी ‘रामायण’ में दामाद-ससुर काटेंगे भौकाल! राम बने रणबीर कपूर-यश की… – भारत संपर्क| खुला सीवर या गड्ढा दिखने पर कहां करें शिकायत? बारिश में कैसे टलेगा खतरा – भारत संपर्क| Video: लबूब डॉल को इंडियन वर्जन हुआ वायरल, साड़ी-जूलरी पहनाकर बना दी देसी दुल्हन