नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत- भारत संपर्क

0

नहाने गई किशोरी की डूबने से मौत

कोरबा। गुरूवार को नहर में नहाने के दौरान डूबने से 15 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगरा क्षेत्र का है, जहां गुरुवार की सुबह उजाला केवट अपनी बड़ी मम्मी के यहां घूमने आई थीं, जो की दो अन्य लोगों के साथ नहाने नहर गई हुई थी। नहाने के दौरान उजाला गहरे पानी में समा गई। साथ में गई अन्य दो बच्चियों ने घटना की जानकारी परिजनों को व डायल 112 को दी। जिसके बाद आनन फानन में शव को पानी से बाहर निकाला गया। मृतिका उजाला केवट पिता निर्मल निवासी गोकुल नगर कोरबा की रहने वाली है, जो बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमगरा क्षेत्र में अपने बड़ी मम्मी के यहां आई हुई थी। नहर में नहाने के दौरान आज सुबह 8 बजे के करीब उक्त घटना घटित हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन के मौके पर पहुंचे। वहीं उक्त घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बालको पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क| Bihar DElEd Exam 2025: बिहार डीएलएड का एडमिट कार्ड जारी, 23 अगस्त से शुरू होगी…| SSMB29: महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की 1000 करोड़ी फिल्म से जुड़ा हॉलीवुड कनेक्शन!… – भारत संपर्क| LDA ने घर तो बनाया, लेकिन बाहर 3 कब्र… दहशत में परिवार अब रेंट पर रह रहा,… – भारत संपर्क