महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल — भारत संपर्क

0
महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल — भारत संपर्क






बिलासपुर। थाना मस्तुरी क्षेत्र में महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रिस्दा निवासी एक महिला ने थाना मस्तुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 जुलाई को सुबह करीब 11:15 बजे वह घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला यश सिंह चौहान (27 वर्ष), पंखा बनाने के बहाने उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी।

घटना से डरी सहमी पीड़िता ने कुछ दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन 14 जुलाई को फोन पर अपने पति को इसकी जानकारी दी। पति के 17 जुलाई को घर लौटने पर दोनों साथ में थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा तथा उप पुलिस अधीक्षक मस्तुरी एल.सी. मोहले के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर रिस्दा में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर 18 जुलाई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


Post Views: 2



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में आवारा कुत्तों को आतंक, खौफ में राहगीर-वाहन चालक, 18 दिन में 93 लोगों को काटा – भारत संपर्क न्यूज़ …| War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, तो इस शख्स के 700 करोड़ की लग जाएगी वाट! – भारत संपर्क| PCB ने लिया बड़ा फैसला, 13 नए खिलाड़ियों को दिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट – भारत संपर्क| DDA Recruitment 2025: डीडीए में नौकरी का मौका, 65 हजार रुपये महीना मिलेगी सैलरी,…| रूसी तेल को दोबारा बेच रहा भारत, अरबों का कर रहा मुनाफा… ट्रंप के मंत्री का बड़ा… – भारत संपर्क