लैलूंगा में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, रंजिश बनी हत्या का कारण – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
लैलूंगा में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, रंजिश बनी हत्या का कारण – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़, 28 जुलाई। रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड नवागांव में हुई रेखा राऊत (45 वर्ष) की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी लुकेश्वर यादव (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कल शाम आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए जेल दाखिल कर दिया गया है।

घटना का विवरण:

यह घटना 25 जुलाई की शाम की है, जब मृतिका के पति कृष्णा राउत (47 वर्ष) ने लैलूंगा पुलिस को अपनी पत्नी की हत्या की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम नवागांव पहुंची, जहां मनुभर यादव के घर के सामने सड़क पर रेखा राउत का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और प्रार्थी के कथन के आधार पर बिना नंबरी अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

रंजिश बनी हत्या का कारण:

कृष्णा राउत ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी प्रीति राउत और दामाद करीब 20 दिन पहले मायके आए थे। कुछ दिनों पहले गांव के रथ देखने के दौरान आरोपी लुकेश्वर यादव ने उसकी बेटी प्रीति के साथ अश्लील हरकत की थी, जिस पर मृतिका रेखा राउत ने उसे डांटा था। बाद में लुकेश्वर के पिता ने क्षमा मांगी और दोनों पक्षों में सुलह हो गई थी, लेकिन आरोपी लुकेश्वर यादव के मन में इस बात की रंजिश पल रही थी।

हत्या की वारदात:

25 जुलाई की शाम जब रेखा राउत ऊपर पारा से लौट रही थी, तभी लुकेश्वर यादव अपने घर से लोहे की कुल्हाड़ी लेकर आया और रास्ते में उस पर दो-तीन बार वार कर निर्मम हत्या कर दी। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी लुकेश्वर यादव पिता मनुभर यादव, निवासी नवागांव धौराडांड को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/2025, धारा 103(1) भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस गंभीर अपराध की विवेचना और आरोपी की गिरफ्तारी में लैलूंगा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे, उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, राजेश दर्शन आरक्षक संतराम कैवर्त, सुमित एक्का, एलियस करकेट्टा और महिला आरक्षक पंकजनी गुप्ता की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए तीन साल की वकालत अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट का फैसला| लड़के से लड़की बने अनाया बांगर का ये ट्रेडिशनल लुक है कमाल, देखें तस्वीरें| चीन में बंद हो रहा Apple का रिटेल स्टोर, भारत बन रहा नया iPhone हब! – भारत संपर्क| MP: हाथ में हथियार, दे रहे वारदातों को अंजाम… कटनी में चड्डी-बनियान गैंग … – भारत संपर्क| राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए इशिका का चयन — भारत संपर्क