वितरण विभाग के सामने बकाया 286 करोड़ रुपए वसूलने की चुनौती,…- भारत संपर्क

0

वितरण विभाग के सामने बकाया 286 करोड़ रुपए वसूलने की चुनौती, बकाया वसूली को लेकर बनाई गई टीम

कोरबा। विद्युत वितरण विभाग की बकाया राशि कम होने की बजाए लगातार बढ़ती ही जा रही है। सर्किल का बकाया 286 करोड़ रुपए के पार जा पहुंचा है तो शासकीय विभागों से भी बकाया 62 करोड़ रुपए की वसूली की मुश्किल चुनौती है। विभाग बकाया राशि वसूलने में लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। अक्टूबर महीने से विभाग ने अपनी बकाया राशि वसूलने का अभियान तेज कर दिया है। सर्किलवार टीम बनाकर बकाया की वसूली हो रही है। पिछले कुछ वर्षों से विद्युत वितरण विभाग का बकाया हर साल कम होने की बजाए बढ़ता ही जा रहा है। शासकीय विभाग भी बिजली बिल की राशि जमा करने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं, जिसके चलते शासकीय विभाग की राशि लगभग 62 करोड़ जा पहुंची है। शासकीय विभागों की बात करें तो 51 से अधिक विभागों में विद्युत वितरण विभाग का 61 करोड़ 80 लाख 25 हजार बकाया है। इनमें से सर्वाधिक बकाया ग्राम पंचायतों में 33 करोड़ 19 लाख 60 हजार रुपए बिजली बिल बकाया है। नगर पालिक निगम का बकाया 3 करोड़ 84 लाख 52 हजार, हाउसिंग बोर्ड का 3 करोड़ 80 लाख 41 हजार, महिला व बाल कल्याण विभाग से 1 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपए बकाया राशि विभाग को लेना है। इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से 43 लाख 99 हजार, स्वास्थ्य विभाग से 1 करोड़ 87 लाख, शिक्षा विभाग से 9 करोड़ 76 लाख 82 हजार, वन विभाग से 51 लाख 60 हजार का बकाया बिजली बिल विद्युत वितरण विभाग को वसूलना है। यह जून 2024 तक का आंकड़ा है। वहीं सर्किल का कुल बकाया 286 करोड़ के पास जा पहुंची है। इस राशि को भी वसूलने के लिए विभाग को टारगेट दिया गया है। इस टारगेट को पूरा करने के लिए विभाग अभी से बड़े बकायादारों को टारगेट करना शुरु कर चुकी है। अक्टूबर महीने से टीम एक्शन में नजर आ रही है।अधिक से अधिक टारगेट को पूरा करने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी बिजली बिल की बकाया राशि सर्किल का लगभग 300 करोड़ के करीब जा पहुंचा है। शासकीय विभागों का भी बकाया लगभग 62 करोड़ है। इस राशि को वसूलने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। अक्टूबर महीने से सभी जोन में अलग अलग टीम बनाकर बकाया राशि वसूलने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टारगेट को पूरा करने के लिए 6 महीने से भी कम का वक्त बचा है। हालांकि विभाग इस दौरान अधिक से अधिक बकायादारों के पास पहुंचकर वसूली करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रूस के फाइटर जेट को मार गिराने पर नाटो में बनी सहमति, ऐसे होगा एक्शन – भारत संपर्क| Viral: ये क्या हो रहा है भैया…चलती मेट्रो में शख्स ने किया पेशाब! वीडियो देख लोगों…| Jobs Skills Tips: जॉब के लिए अच्छे मार्क्स या टेक्निकल नॉलेज, जानें फ्रेशर्स में…| जिंदगी में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है पूरी क्षमता से खेलना: वित्त मंत्री ओपी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jolly LLB 3 Box Office: अक्षय-अरशद की जुगलबंदी के आगे सनी देओल का एक्शन फेल!… – भारत संपर्क