प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल: मुख्यमंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली का त्यौहार सदियों से भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रहा है, जहां भेदभाव मिट जाते हैं, और लोग आपसी स्नेह, उल्लास और उमंग के रंगों में घुल-मिल जाते हैं। यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम की जीत और समाज में सौहार्द्र को और मजबूत करने का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री साय ने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि हम सभी होली के पावन पर्व को प्रेम, सौहार्द और आनंद के साथ मनाएं, एक-दूसरे के जीवन में खुशियों के रंग भरें और छत्तीसगढ़ की समरसता और एकता को और अधिक सशक्त बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आरटीई के तहत प्रवेश हेतु आंनलाइन आवेदन शुरू – भारत संपर्क न्यूज़ …| पाकिस्तान में अगले महीने फिर होगा ICC का बड़ा टूर्नामेंट, खेले जाएंगे 15 मै… – भारत संपर्क| CUET UG से भी ले सकते हैं B.Tech में दाखिला, यहां जानें कैसे| iPhone से आएगी DSLR जैसी फोटो, बस रखना होगा कुछ बातों का ध्यान – भारत संपर्क| आमिर खान के 60वें बर्थडे के लिए क्या ये है गौरी की प्लानिंग, हो सकती है इस तरह… – भारत संपर्क