मां नवदुर्गा के स्वागत में सजा पूरा शहर, भव्य पंडालों में विराजी जगत जननी, दर्शन को … – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
मां नवदुर्गा के स्वागत में सजा पूरा शहर, भव्य पंडालों में विराजी जगत जननी, दर्शन को … – भारत संपर्क न्यूज़ …

रायगढ़। हर साल की तरह इस साल शहर मे इन दिनों शारदीय नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। शहर के चैक-चैराहों पर बने भव्य पंडालों में जगह-जगह मां दुर्गा विराजमान हो चुकी हंै। विद्युत झालरों की सजावट शहर में देखते ही बन रही है। नगर के समस्त दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा कलश यात्रा के साथ विराजी गई है। वहीं मंदिरों में भक्तजन हजारों की संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

शहर में बनाए गए विभिन्न पंडालों में सुबह व शाम शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने के साथ भक्तगण मां दुर्गा की आराधना में डूब गए है। नवरात्रि के प्रथम दिवस देवी मंदिरों में कलश स्थापना की गई। कलश स्थापना के साथ ही मां दुर्गा की आराधना प्रारंभ हो गई है। नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना को लेकर बुढी मांई मंदिर, बंजारी मंदिर, अनाथलय स्थित दुर्गा मंदिर, सेठी नगर स्थित दुर्गा मंदिर के साथ-साथ चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में नवरात्रि प्रारंभ होते ही हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगना शुरू हो जाता है।

वहीं आज सप्तमी के दिन से रायगढ़ शहर के ढिमरापुर, रामभांठा, बजरंगपारा, हंडी चैक, सत्तीगुडी चैक, दशरथ पान ठेला, दरोगापारा, कालीबाडी, स्टेशन चैक, जूटमिल, संजीवनी परिसर, चक्रधर नगर चैक, अंबेडकर चैक, बोईरदादर चैक, आईटीआई कालोनी, बंगाली कालोनी काली मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, चांदमारी, केवडाबाडी बस स्टैण्ड के अलावा शहर के अलग अलग मोहल्लों में आकर्षक पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हो गई है। इसके अलावा विद्युत झालरों की रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा है। शहर के दुर्गा पंडालों और देवी मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही है। इन भव्य पंडालों में भी लोग नयनाभिराम दृश्य को देखने के लिए उमड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रीति जिंटा की टीम ने ऋषभ पंत का उड़ाया मजाक, लखनऊ को हराने के बाद ऐसे लिय… – भारत संपर्क| कैब ड्राइवर से पंगा लेना रजत दलाल को पड़ा भारी, ड्राइवर ने बीच रास्ते में उतार… – भारत संपर्क| *Big Breaking jashpur:-महिला सरपंच की धारदार हथियार से गला रेंतकर…- भारत संपर्क| 3.6 करोड़ सैलरी, रहना-गाड़ी सब फ्री, जानिए कहां से आया ये तगड़ा Job Offer| मजदूरों को दी जा रही सुविधाओं में की जा रही कटौती, एटक की…- भारत संपर्क