साक्षात् भगवान शिव का रूप: पारद शिवलिंग की पूजा से मिलता है…- भारत संपर्क

0
साक्षात् भगवान शिव का रूप: पारद शिवलिंग की पूजा से मिलता है…- भारत संपर्क

सरकण्डा स्थित श्री पीताम्बरा पीठ त्रिदेव मंदिर में सावन महोत्सव श्रावण मास मे महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ नमक चमक विधि द्वारा निरंतर किया जा रहा हैं।11 जुलाई 2025 से आरंभ सावन के अवसर पर त्रिदेव मंदिर में महारुद्राभिषेकात्मक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन 9 अगस्त सावन शुक्ल पूर्णिमा तक निरंतर चलेगा। इस अवसर पर नित्य प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से किया जा रहा है।

पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ. दिनेश जी महाराज ने पारद शिवलिंग की महिमा बताते हुए कहा कि धर्मशास्त्रों के अनुसार पारद शिवलिंग साक्षात् भगवान शिव का ही रूप है इसलिए इसकी पूजा विधि विधान से करने से कई गुना फल प्राप्त होता है और हर मनोकामना की पूर्ति होती है। इसे कामना लिंग भी कहा जाता है। करोड़ों शिवलिंग की पूजा से जो फल प्राप्त होता है वह फल पारद शिवलिंग के दर्शन मात्र से प्राप्त हो जाता है।

पारद शिवलिंग की विशेषता
चरक संहिता समेत कई पुराणों में इसका वर्णन मिलता है कि पारद स्वयं सिद्ध धातु है। पारद शिवलिंग की पूजा से विभिन्न प्रकार के ग्रह दोष एवं सभी कष्टों का निवारण होता है। सभी प्रकार के तन्त्र-मन्त्र स्वतः समाप्त हो जाते हैं।आस-पास मौजूद बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है। पारद शिवलिंग की पूजा करने वाले साधक की रक्षा स्वयं महाकाल और महाकाली करते हैं। ब्रह्मपुराण के अनुसार जो व्यक्ति प्रतिदिन पारद शिवलिंग की दर्शन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। पारद शिव लिंग की पूजा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही साथ लक्ष्मी, सुख-शांति, ऐश्वर्य, अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष एवं विद्या की प्राप्ति होती है।

पीताम्बरा पीठाधीश्वर आचार्य डॉ.दिनेश जी महाराज ने बताया कि माता बगलामुखी दस महाविद्याओं में आठवीं महाविद्या हैं। इन्हें माता पीताम्बरा भी कहते हैं। सम्पूर्ण सृष्टि में जो भी तरंग है वो इन्हीं की वजह से है। ये भोग और मोक्ष दोनों प्रदान करने वाली देवी है।श्री ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी की उपासना सभी प्रकार के कार्यों की सिद्धि हेतु की जाती है विशेष रूप से वाद-विवाद, शास्त्रार्थ, मुकदमे में विजय प्राप्त करने के लिए, अकारण कोई आप पर अत्याचार कर रहा हो तो उसे रोकने, सबक सिखाने, बन्धन मुक्त, संकट से उद्धार, उपद्रवों की शांति, ग्रह शांति, विवाह में आ रही समस्याओं के निराकरण, सन्तान प्राप्ति, ऋण मुक्ति, भय मुक्ति, पारिवारिक विकास, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य प्राप्ति, तंत्र बाधा निवारण, प्रतिस्पर्धा में विजय एवं सर्वांगीण सफलता प्राप्ति के लिए विशेष फलदाई है।


Post Views: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Raigarh: प्रोफेसर आर पी अग्रवाल का स्वर्गवास, कल आशीर्वाद पुरम कॉलोनी से निकलेंगी… – भारत संपर्क न्यूज़ …| ‘किसी ने कहा तो सिर पर ठोक ली कील…’, होश में आते ही करने लगा अजीबो-गरीब ह… – भारत संपर्क| 6 की जगह 15000 रुपए… बिहार में किन पत्रकारों के लिए नीतीश ने कर दी बड़ी…| जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के लिए रखा गया? अंशुल कंबोज की कम स्पीड पर … – भारत संपर्क| Flipkart Freedom Sale 2025: स्मार्टफोन पर हजारों रुपये बचाने का मौका, इस दिन… – भारत संपर्क