तीसरे दिन भी छाई रही बदली, पारा रहा 36 डिग्री सेल्सियस,…- भारत संपर्क

0



तीसरे दिन भी छाई रही बदली, पारा रहा 36 डिग्री सेल्सियस, तापमान में गिरावट दर्ज, लोगों को मिली राहत

कोरबा। लगातार तीसरे दिन बदली छाई रही। बदली से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार,गुरुवार के बाद शुक्रवार को आसमान में छाई बदली की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, वातावरण में हल्की ठंड रही। बदली की वजह से तेज धूप से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अधिकतम में गिरावट के साथ 36 डिग्री दर्ज किया। जबकि रात को बदली की वजह से तापमान में तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया। इसकी वजह से न्यनूतम तापमान में 20 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आगे मौसम में एक बार फिर बदलाव का अनुमान लगाया है। मौसम साफ होगा। सूर्यदेव के दर्शन होंगे। धूप धीरे-धीरे तेज होंगे और इसका असर वातावरण पर पड़ेगा। इससे गर्मी तेज होगी। इसी के साथ लोगों की परेशानी बढऩे वाली है। हालांकि लोगों ने गर्मी से बचने ठंडी हवा के लिए पंखा, कूलर, एसी चालू कर लिया है।

Loading






Previous articleशादी में गया था परिवार, मकान में हो गई चोरी
Next articleशिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की मिलेगी सुविधा, यात्रियों को उपलब्ध होगी कन्फर्म बर्थ

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand Board 12th Result 2025 Live Updates: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म,…| श्रेयस अय्यर की इस एक बात से ‘खूंखार’ हो गए युजवेंद्र चहल, RCB के लिए बने क… – भारत संपर्क| सुशासन तिहार 2025 : सुशासन तिहार में श्रीमती भारती देवांगन को मिला तत्काल श्रमिक कार्ड – भारत संपर्क न्यूज़ …| राहुल की हो गई अपना देवी… अलीगढ़ के सास और दामाद अब रहेंगे साथ-साथ, पुलिस… – भारत संपर्क| ‘लो तुम्हारा बेटा मर गया…’, 5 साल के मासूम के सिर पर ठोकी कील, फिर लाश…