नौतपा के अंतिम चार दिन 45 के पार पहुंचेगा पारा, पांचवें दिन…- भारत संपर्क

0

नौतपा के अंतिम चार दिन 45 के पार पहुंचेगा पारा, पांचवें दिन तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना

कोरबा। जिले में लगातार कई दिनों तक शाम को अंधड़ के साथ बारिश के बाद गुरुवार को मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को हल्की बदली छाई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन नौतपा के दूसरे दिन शनिवार को बदली के साथ बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, पर पांचवें दिन तापमान 49 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मई के दूसरे पखवाड़े में भी तेज धूप के बाद शाम को मौसम बदलता रहा है। बुधवार शाम को भी तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई थी। इसका प्रभाव गुरुवार को भी देखने को मिला। तापमान अभी 3 दिनों तक 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। हालांकि मौसम बदलने का अधिक असर तापमान पर नहीं पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि द्रोणिका के असर से ही मौसम में बदलाव हो रहा है। नौतपा की शुरुआत 25 मई से हो रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 49 डिग्री से पार कर सकता है। लेकिन अभी लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। नौतपा के दौरान दो दिन बारिश होने के आसार है। अंतिम चार दिन तापमान 45 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

War 2: 400 करोड़ी ‘वॉर 2’ डूबी, उधर जूनियर NTR ने YRF को दिया एक और झटका! – भारत संपर्क| CPL 2025: 10 चौके-छक्के ठोक काइरन पोलार्ड ने शाहरूख खान की टीम को दिलाई दूस… – भारत संपर्क| मेरी हत्या हुई तो अखिलेश यादव होंगे जिम्मेदार…पूजा पाल ने सपा पर फोड़ा ले… – भारत संपर्क| वोट चोरी से PM बने ‘मोदी’, लालटेन राज में दुर्दशाग्रस्त था राज्य…पढ़ें,…| Success Story IFS Shreyak Garg: एमबीबीएस किया, 35वीं रैंक से क्रैक किया UPSC,…