दीपावली के अवसर पर हुड़दंग मचाने वाले बदमाश पकड़े गए — भारत संपर्क

0
दीपावली के अवसर पर हुड़दंग मचाने वाले बदमाश पकड़े गए — भारत संपर्क

दीपावली के मौके पर हुड़दंग मचाने वाले बदमाशों को सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में एक दो नहीं बल्कि सात बदमाश पकड़े गए हैं। दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के मकसद से पुलिस ने पेट्रोलिंग कर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ यह कार्यवाही की। इस मामले में पुलिस ने अरुण साहू, केशव यादव ,प्रेम साहू, राजेश साहू, प्रेम साहू ,अंकित साहू और सूरज साहू के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

इधर सिरगिट्टी क्षेत्र में ही गौरी गौरा विसर्जन के दौरान भीड़ में चाकू रखकर लोगों को डराने वाले नयापारा निवासी जोगेंद्र यादव को भी सिरगिट्टी पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को पता चला कि मरी माई मंदिर के पास बदमाश चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है जिसके बाद पुलिस ने जोगेंद्र यादव को चाकू के साथ गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आपराधिक कानूनों पर…- भारत संपर्क| PSEB 10th Result 2025: जल्द होंगे नतीजे जारी, जान लें चेक करने के तरीके| गर्मियों में एक महीना रोज सूर्य नमस्कार करने से शरीर में क्या होता है?| शाहरुख-सलमान की फिल्म भी हो चुकी है बैन, ‘फुले’ से पहले इन 5 पिक्चर्स पर हुआ खूब… – भारत संपर्क| संस्कृति की रक्षा और जनकल्याण में आर्य समाज की भूमिका अनुकरणीय : मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …