धूप छांव का चल रहा खेल, तापमान में आई कमी- भारत संपर्क

0

धूप छांव का चल रहा खेल, तापमान में आई कमी

कोरबा। गुरुवार के बाद शुक्रवार सुबह एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और तटीय राज्यों से लेकर उत्तर भारत तक द्रोणिका के असर के कारण मौसम बदला अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। यह अप्रैल की शुरुआत के तापमान से 6 डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 7-8 दिनों तक बादल और धूप आते जाते रहेंगे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
अप्रैल के मध्य में मौसम हो रहे बदलाव के कारण गर्मी से रहता है सोमवार और मंगलवार को बदली और बूंदाबांदी के बाद बुधवार को बादल छाते ही तापमान 37 डिग्री तक जा पहुंचा दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली सुबह से शाम तक बादल छाए रहे थोड़ी देर के लिए हल्की धूप खिली। शुक्रवार सुबह भी बदली छाई रही।किसानों के मुताबिक रबी के धान के लिए यह बारिश अच्छी है इसके साथ ही हल्की नमी धूप छांव के साथ मामूली बूंदाबांदी सब्जी की खेती के लिए भी अनुकूलता पैदा करेगा। बारिश या भीषण गर्मी दोनों ही सब्जी के लिए नुकसानदायक है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों के साथ ही दक्षिण भारतीय राज्यों तक द्रोणिका का असर है। इससे रह रहकर बदली छा रही है और बूंदाबांदी हो रही है। शनिवार से तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी होती देखी जाएगी। हालांकि अभी हफ्तेभर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। तापमान में हल्की वृद्धि के बाद फिर से बादल छाने और बूंदाबांदी के असर है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: सांड के सरप्राइज से हिल गया बंदा, बीच बाजार दिया ऐसा झटका, दिन में दिख…| PBKS vs MI Live Score, IPL 2025: पंजाब खत्म करेगी 11 साल का इंतजार या मुंबई… – भारत संपर्क| चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में…- भारत संपर्क| अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, दो आरोपी…- भारत संपर्क| सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …