कटघोरा वन मंडल में बनी है 46 हाथियों की मौजूदगी, पसरखेत में…- भारत संपर्क

0

कटघोरा वन मंडल में बनी है 46 हाथियों की मौजूदगी, पसरखेत में 13 हाथी कर रहे विचरण, वन अमला अलर्ट

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में घूम रहे दो दंतैल हाथी अब झुंड में मिल गए हैं। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वन मंडल में अभी 46 हाथी हैं। कोरबा वन मंडल में 15 हाथी घूम रहे हैं। जिले जंगलों में विचरण कर रहे हाथी अब धीरे-धीरे धरमजयगढ़ वन मंडल लौटने लगे हैं। 13 हाथियों का झूंड धान की फसल को रोज नुकसान पहुंचा रहा हैं। पसान रेंज में 20 दिन पहले मरवाही से पहुंचे दंतैल हाथी ने कुम्हारीसानी में युवक को कुचलकर मार डाला था। इसके बाद लगातार मकानों को भी तोड़ रहा था। अब वह झुंड में शामिल हो गया है। इस क्षेत्र में अभी 24 हाथी घूम रहे हैं। केंदई रेंज में 22 हाथी दो अलग-अलग झुंड में घूम रहे हैं। 11 हाथियों का झुंड परला और 11 हाथी कोरबी क्षेत्र में घूम रहे हैं। यह क्षेत्र बांगो बांध का डुबान एरिया है। इस वजह से हाथी एक ही स्थान पर अधिक समय गुजार रहे हैं। हाथी शांत हैं, लेकिन निगरानी की जा रही है।कोरबा वन मंडल में पसरखेत में 13 हाथी घूम रहे हैं। इन हाथियों के कुदमुरा की ओर लौटने की संभावना बनी हुई है । कुदमुरा रेंज में अभी दो दंतैल अलग-अलग घूम रहे हैं। जो धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क करने के साथ ही निगरानी भी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग में लगाई चौपाल – भारत संपर्क न्यूज़ …| छत्तीसगढ़ में मेदांता अस्पताल और वरुण बेवरेजेस संयंत्र की…- भारत संपर्क| जिला पंचायत परिसर में गंदगी का अंबार, स्वच्छ भारत अभियान पर…- भारत संपर्क| पत्रकार और परिवार पर हमला करने वालों के खिलाफ की जाएगी गुंडा…- भारत संपर्क| सरकंडा क्षेत्र में सूने मकानो को चोरों ने बनाया निशाना,…- भारत संपर्क