फ्लोरा मैक्स के खिलाफ बढ़ता जा रहा गिरफ्तारी का दायरा,…- भारत संपर्क

0

फ्लोरा मैक्स के खिलाफ बढ़ता जा रहा गिरफ्तारी का दायरा, टॉप-10 टीम लीडर पर भी पुलिस ने कसा शिकंजा

कोरबा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का झांसा देकर कर्जदार बनाने वाली फ्लोरा मैक्स कंपनी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने अब फ्लोरा मैक्स के टॉप-10 टीम लीडर को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सभी महिलाएं हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर भेज दिया गया। फ्लोरा मैक्स में महिला निवेशकों से लगभग 125 करोड़ रुपए की ठगी हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फ्लोरा मैक्स के डायरेक्टर अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के लिए पुलिस ने तीन दिन तक रिमांड पर लिया। उससे कई सवाल पूछे गए। सोमवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने अखिलेश को कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया गया। इस बीच पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी से जुड़ीं टॉप-10 टीम लीडरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें सभी महिला हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं से संपर्क किया। उन्हें फ्लोरा मैक्स में निवेश के लिए यह कहते हुए प्रेरित किया कि पैसे निवेश करने पर हर माह घर बैठे कमाई होगी। कई महिलाएं जो फ्लोरा के लिए टॉप-10 टीम लीडर का काम करती थीं उन्होंने निवेश के लिए तैयार होने पर दूसरी महिलाओं से पैसे लिए और इस पैसे को कंपनी में जमा करने के बजाय अपने पास रखा। इस तरीके से टॉप-10 टीम लीडर में काम करने वाली महिलाओं ने आर्थिक लाभ प्राप्त किया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फ्लोरा मैक्स कंपनी का संचालक अखिलेश कागजों में नहीं है बल्कि अखिलेश का भाई राजू सिंह फ्लोरा मैक्स का डायरेक्टर ऑन पेपर है। पुलिस अब उसकी भी पतासाजी कर रही है। मामला सामने आने के बाद से फ्लोरा के निवेशकों में हडक़ंप मचा हुआ है। कंपनी ने सबसे ज्यादा महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया है। गिरोह ने कोरबा शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिला टीम लीडरों की मदद से अपना जाल फैलाया और उनसे मोटी रकम प्राप्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इजराइल ने यमन में हूती ठिकानों पर क्यों हमला किया? 6 की मौत 86 घायल – भारत संपर्क| मोहम्मद रिजवान को मैच हरवाने के लिए इतना पैसा दिया गया? टीम को फंसाकर हो गए… – भारत संपर्क| हरतालिका तीज के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन| डायल 112 पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, रायगढ़ जिले को मिलेंगे 16 नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| Viral Video: फ्लाईओवर से स्टंट मारकर हीरो बनना चाहता था लड़का, अंत में हुआ कुछ बुरी…