नौतपा की उमस भरी गर्मी ने किया हलाकान, लोग बेचैन- भारत संपर्क

0

नौतपा की उमस भरी गर्मी ने किया हलाकान, लोग बेचैन

कोरबा। नौतपा की उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया है। मौसम के अलग अलग रुप देखने को मिल रहा है। सुबह तेज धूप रह रही है। दोपहर में बदली छा रही है। मौसम में बदलाव से उमस भरी गर्मी ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया है। सोमवार की सुबह सात बजे से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों परेशान किया। दिन चढऩे के साथ धूप तेज की वजह से पारा इजाफा हुआ। इस कारण लोगों घर से बाहर निकलने से बचते रहे। जरूरी कार्य से बाहर निकलने के दौरान लोगों ने चेहरे और सिर पर कपड़े ढंककर निकले। जल्द ही कार्य पूरा कर घर लौट गए। तेज धूप और नमी की वजह से उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। इस गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखा, कूलर, एसी का सहारा लिया। लेकिन वह भी काम नहीं किया। इस कारण लोग पसीने से तरबतर हो हुए। भरी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। मौसम विभाग ने दोपहर में तेज धूप और गर्म हवा की वजह से अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया है। जबकि एक दिन पहले सुबह से दोपहर तक तेज धूप की वजह से अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में झुलसा देने वाली गर्मी पडऩे की संभावना बनी हुई है। पारा 46 से भी पार हो सकता है। ग्रीष्मलहर चलने को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा 29 व 30 मई को भी तापमान 43 से 44 रहने की संभावना है। साथ ही रात में भी गर्मी से राहत मिलने की उमीद नहीं है।
बॉक्स
सेहत पर पड़ रही मौसम की मार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी में मरीजों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। ओपीडी औसतन 650 से 700 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रोजाना बड़ी संख्या में मरीज भी भर्ती हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि ओपीडी और भर्ती हो रहे मरीजों में ज्यादातर मरीज खांकी, बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य लू के लक्षण वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। इस कारण चिकित्सकों की ओर से मरीजों को बाहर के खान-पान से बचने की सलाह दे रहे हैं। साथ लू से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी, शीतल पेयपदार्थ व मौसमी फलों के सेवन की सलाह दे रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CBSE ने 7 शहरों में शुरू किए नए रीजनल ऑफिस, जानें अब काम होने पर आपको कहां जाना…| मुख्यमंत्री साय का जापान प्रवास: छत्तीसगढ़ के लिए तकनीक, व्यापार और संस्कृति के नए… – भारत संपर्क न्यूज़ …| शेख हसीना की आवाज अब नहीं सुन पाएंगे बांग्लादेशी, यूनुस सरकार का नया फैसला – भारत संपर्क| 7KM लंबा, नीचे ओपन जिम से लेकर बास्केटबॉल कोर्ट तक… जबलपुर में MP का सबसे… – भारत संपर्क| हाथरस: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में पूर्व प्रधानाचार्य अरेस्ट, 34 आरोप… – भारत संपर्क