तिरंगा हमें त्याग, शांति व समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने…- भारत संपर्क

0

तिरंगा हमें त्याग, शांति व समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का देता है संदेश हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली

कोरबा। तीन रंगों से बना हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हम सभी को त्याग, शांति तथा समृद्धि के साथ निरंतर गतिशील रहने का संदेश देता है। देश को ऊंचाई पर ले जाने में युवाओं की अहम भूमिका होती है। इसलिए उन्हें तिरंगे में छिपी राष्ट्रीयता की भावना हो अपने जीवन के हर क्षण में धारण कर के रखना होगा। तभी हम देश को विकसित भारत की राह पर अग्रसर रखने पूर्ण समर्पण से अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। यह बातें कमला नेहरू महाविद्यालय में बुधवार को आयोजित तिरंगा रैली को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने कहीं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों को 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पदयात्रा, रैली, साइकिल रैली, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से समाज के लोगों में तिरंगा ध्वज के प्रति आदर तथा सम्मान की भावना के साथ राष्ट्रभक्ति का मंत्र संप्रेषित करना है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ बोपापुरकर के नेतृत्व में रासेयो अधिकारियों सहायक प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों ने तिरंगा ध्वज हाथ में लेकर राष्ट्रभक्ति की शपथ ली। स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ बोपापुरकर ने आगे कहा कि युवाओं के द्वारा आयोजित तिरंगा रैली समाज में राष्ट्रीयता का भाव बढ़ाएगा। कार्यक्रम में भूगोल विभाग के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय, वरिष्ठ स्वयंसेवक पूजा केवट, मुस्कान राजपूत, शिवानी सिंह, हर्षवर्धन खूंटे, सुखनंदन सोनकर, देवांश कुमार, अश्विन लकड़ा, गीतांजलि, सुरुचि खरे उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रेकिंग……CG: मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की…- भारत संपर्क| गले से छाती तक फैल गया था थायरॉयड, सिर्फ 30 परसेंट हार्ट कर रहा था पंप, डॉक… – भारत संपर्क| अवैध शराब का कारोबार करने वाले दो आरोपी पकड़े गए — भारत संपर्क| *बड़ी सौगात:– ग्रामीणों की वर्षों मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…- भारत संपर्क| श्रीलंका-बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक… छोटे देशों में आखिर क्यों सरकारें खो देती हैं… – भारत संपर्क