महिला पर हुआ अत्याचार, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, कलेक्टर से…- भारत संपर्क

0

महिला पर हुआ अत्याचार, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, कलेक्टर से लगाई गुहार

कोरबा। एक महिला के साथ की गई मारपीट की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। दर्री थाना प्रभारी एवं एसपी कार्यालय में शिकायत करने पर भी उचित कार्यवाही न होने पर पीड़िता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। मामले की शिकायत 3 नं गेट प्रगतिनगर दर्री निवासी
नंदिनी देवी पति रामबचन प्रताप ने की है। उसका कहना है कि 23 सितम्बर को वह सविता झा के यहां बैठी थी। जो कि 10 दिन से कोरबा जेल में थी एवं जमानत पर छूटकर आई थी। जिसका हाल-चाल पूछने में उसके यहां गई थी। वहां पर प्रेमबाई यादव, विश्वनाथ यादव, परमिला यादव और प्रेमलाल यादव चारों सविता झा के यहां आए और बोले कि तुम हम लोगों को देखकर गाली-गलौच करती हो। ऐसा कहते हुए विश्वनाथ यादव शराब के नशे में घर के अंदर घुसकर उसके बालों एवं बाहों को पकड़कर घर से बाहर निकाला। प्रेमबाई यादव, परमिला यादव और प्रेमलाल यादव तीनों ने बाल पकड़कर उसे लात-घूसों से मारने लगे। उनके द्वारा की गई खींचतान में उसके कान के सोने के लटकन तथा दो नग सोने का गले का मराठी लॉकेट भी गिर गया। प्रेमलाल यादव द्वारा मारपीट करते हुए में गलत व्यवहार भी किया गया। युक्त लोगों के द्वारा महुआ शराब भी बनाई एवं बेची जाती है। जिसमें सविता झा एवं चैती बाई भी शामिल है। जिसकी शिकायत पूर्व में दर्री थाना में भी की जा चुकी है, लेकिन इनके विरुद्ध उचित कार्यवाही नहीं किया जाता है तथा इन्हें पकड़कर कुछ ही समय में छोड़ दिया जाता है। जिसके बाद वे पुनः वहीं कार्य शुरु कर देते हैं। उसके साथ हुई घटना की शिकायत दर्री थाना एवं एसपी कार्यालय में भी किया जा चुका है, लेकिन इनपर अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं किया गया है।

The post महिला पर हुआ अत्याचार, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, कलेक्टर से लगाई गुहार appeared first on Dabang News.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कनाडा, UK-US में पढ़ाई के सपने को झटका, स्टूडेंट्स वीजा में 25% से ज्यादा गिरावट| नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 Points Table: जीतकर भी नहीं बदला मुंबई इंडियंस का हाल, सनराइजर्स ह… – भारत संपर्क| वैदिक या हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न विवाह वैध,इलाहाबाद HC ने कहा, विवाह स… – भारत संपर्क| बिहार में 24 घंटे भारी बारिश, आएगा आंधी-तूफान; इन 25 जिलों के लिए अर्लट…