युवक ने पहले खुद का गला रेता फिर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी…- भारत संपर्क

0

युवक ने पहले खुद का गला रेता फिर 40 फीट ऊंचाई से लगा दी छलांग

कोरबा। जिले में एक युवक ने पहले ब्लेड से खुद का गला रेता, फिर 40 फीट की ऊंची छत से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक ने घंटाघर कॉम्पलेक्स के बिलासा ब्लड बैंक के पास सुसाइड की कोशिश की है। हालत नाजुक बनी हुई है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक जब तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, तो जमीन पर गिरने से जोरदार आवाज सुनाई दी। आसपास लोग और दुकानदार बाहर आकर देखे तो वह खून से लथपथ पड़ा था।इस दौरान लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम मौके पर पहुंची। युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है।वहीं सिविल लाइन पुलिस की माने तो फिलहाल युवक की पहचान जुटाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल छत के ऊपर ब्लेड पाए गए हैं, जिसमें खून के निशान हैं। युवक की जेब से माचिस और एक छोटा सा कपड़ा मिला है। वहीं सिविल लाइन पुलिस भी जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shah Rukh And Deepika: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कोर्ट से बड़ी राहत,… – भारत संपर्क| ‘दवा खिलाकर गर्भ में पल रहे बच्चे को मारा…’ अब महिला की मिली लाश; मथुरा म… – भारत संपर्क| बिहार: पटना में RJD नेता की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने 6 गोलियां मारीं| पाली से उत्तर प्रदेश जा रहे मवेशी तस्कर सहित 4 गिरफ्तार, 17…- भारत संपर्क| एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाई,…- भारत संपर्क