बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में होंगे 30 वार्ड, अधिसूचना का…- भारत संपर्क

0

बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में होंगे 30 वार्ड, अधिसूचना का किया गया प्रकाशन

 

कोरबा। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद का गठन होने के बाद पहली बार होने वाले आम चुनाव के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वार्डों की संख्या तय कर दी है। वार्डों की सीमाओं के निर्धारण का कार्य भी पूरा कर इससे संबंधित अधिसूचना प्रकाशित की है।
राज्य सरकार ने हाल ही में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का गठन किया है। इसे कोरबा नगर निगम के आठ वार्डों को तोडक़र बांकीमोंगरा पालिका परिषद में समाहित किया गया है। अन्य नगरीय निकायों की तरह यहां भी नवंबर-दिसंबर में चुनाव संपन्न होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। सरकार की ओर से इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन किया गया है। इसमें सभी वार्डों का नाम और उनकी आबादी तय की गई है। वार्डों की सीमा इस प्रकार निर्धारित की गई है कि सभी वार्डों में एक समान आबादी का बंटवारा किया जा सके। बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद में नए परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढक़र 30 हो गई है।
बाक्स
ये हैं वार्डों के नाम
1.बांकीमोंगरा बस्ती, 2.शीतला मंदिर, 3. मोंगरा, 4. पानी टंकी गायत्री मोहल्ला, 5 मनोरंजन मंदिर, 6. शांति नगर, 7. जंगल साइड, 8. शिवालय मोहल्ला, 9. अंबेडकर नगर, 10.बांकी साइड, 11. गजरा बस्ती, 12. गजरा साइड, 13. कटाईनार-1, 14. कटाईनार-2, 15. कुदरीपारा, 16. घुड़देवा-1, 17 घुड़देवा-2, 18. मड़वाढोढ़ा, 19. कुचैना, 20. नेहरूनगर, 21. आदर्शनगर-1, 22. आदर्श नगर-2, 23. आदर्शनगर-3, 24. चुनचुनी, 25. बरपाली-1, 26. बरपाली-2, 27. गेवरा बस्ती, 28. धरमपुर, 29. नरईबोध और 30. मनगांव शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025 में नंबर-1 बन गए RCB के फिल सॉल्ट, पूरन-अभिषेक-गिल से भी आगे निकले – भारत संपर्क| अमेरिका और चीन की लड़ाई में भारत मारेगा बाजी, स्मार्टफोन एक्सपोर्ट से बनाएगा… – भारत संपर्क| उज्जैन ओंकारेश्वर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुए 90 श्रद्धालु – भारत संपर्क न्यूज़ …| जलियांवाला बाग हत्याकांड की बरसी पर कांग्रेस ने दी शहीदों को…- भारत संपर्क| तखतपुर में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 70 ट्रैक्टर रेत…- भारत संपर्क