किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना- भारत संपर्क

0

किराना दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। जिले में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। दुकान और मकान को चोर निशाना बना रहे हैं।कुसमुंडा क्षेत्र के एक किराना दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान में रखे नकदी 30 हजार रुपए सहित अन्य के सामनों की चोरी कर ली। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार आनंद नगर कुसमुंडा में रहने वाले कन्हैया अग्रवाल का 15 ब्लॉक झरनापारा के पास जरनल स्टोर की दुकान है। वह रविवार सुबह लगभग 8.30 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंचा। उसके दुकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा, सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 30 हजार रुपए नकदी, सिगरेट, गुटका सहित अन्य सामान नहीं थे। पुलिस ने मामले में चोरी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा चोरों की पातासजी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक चार्ली कर्क का निधन, यूटा में संबोधन के दौरान… – भारत संपर्क| Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…