सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना- भारत संपर्क

0

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

कोरबा। श्यांग क्षेत्र के ग्राम बरपाली के एक सूने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मकान में रखे 15 हजार रुपए नकदी सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। ग्राम बरपाली निवासी रमजान अली के घर पर चोरी हुई है। शुक्रवार रात लगभग आठ बजे अपने रिश्तेदार के घर खाना खाने गया था। इस दौरान मकान के दरवाजे में ताला लगाया था। रात लगभग 10 बजे वापस घर लौटा। दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर प्रवेश किया। मकान का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी में रखे 15 हजार रुपए नकदी, सोने का बाली, चांदी का पैर पट्टी सहित अन्य सामान नहीं थे। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंद्रपुर में बनेगा 50 बेड का आधुनिक हॉस्पिटल, चंद्रहासिनी मंदिर ट्रस्ट ने लिया निर्णय – भारत संपर्क न्यूज़ …| क्या थाईलैंड और कंबोडिया के बीच होगा सीजफायर? कल मलेशिया में होगी बैठक – भारत संपर्क| एनिमल छोड़िए…7 साल पहले ही थिएटर्स में रणबीर कपूर के नाम का आया था तूफान,… – भारत संपर्क| कोरी डेम में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की सख्ती, शराब…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे 400 नए…- भारत संपर्क