21वें रोजे के साथ तीसरे अशरे की हुई शुरुआत, मस्जिदों में…- भारत संपर्क

0

21वें रोजे के साथ तीसरे अशरे की हुई शुरुआत, मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़

कोरबा। रमजान उल मुबारक के दो अशरे पूरे हो चुके हैं। इस पवित्र माह का तीसरा अशरा रविवार बाद मगरीब से शुरू हो गया है। इस अशरे की ताक रातों में शब ए कद्र की तलाश की जाएगी। मुस्लिम मान्यता के अनुसार मुकद्दस रमजान महीने का तीसरा अशरा जहन्नुम से निजात दिलाता है। रमजान का पूरा महीना रहमतों का महीना है, लेकिन सबसे अहम है तीसरा अशरा है। इसी अशरे की ताक रातों में यानी 21, 23, 25, 27, 29 रमजान की रात पाक कुरान शरीफ नाजिल हुई थी। इन रातों में से जिस रात कुरान शरीफ नाजिल हुई, उसे शब-ए-कद्र की रात कहते हैं। इसलिए इन रातों की अहमियत काफी बढ़ जाती है। शब-ए-कद्र की रात को हजार महीने की रातों के बराबर बताया गया है, लेकिन वह कौन सी रात है, किस रात को कुरान शरीफ नाजिल हुआ, यह ठीक-ठीक मालूम नहीं है। इसलिए रोजेदार इन पांचों रात को जागकर खुदावंद करीम की इबादत करते हैं। हर मुसलमान के नजदीक रमज़ान की खास अहमियत होती है। इसमें दिनों के हिसाब से अकीदतमंद तीस या उनतीस दिनों तक रोजे रखते हैं। इस्लाम के मुताबिक, पूरे रमजान को तीन हिस्सों में बांटा गया है, इसमें पहला अशरा यानी माह के दस दिन, दूसरा और तीसरा अशरा भी इसी तरह दस दिन का होता है। रमजान का पहला अशरा रहमत का होता है। इस महीने के पहले 10 दिन में रोजा रखने वालों पर अल्लाह की रहमत होती है। इस्लामिक धर्म के अनुसार इन दिनों में अधिक से अधिक दान करना चाहिए और जरूरतमंद, गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए। रमजान का दूसरा अशरा माफी का होता है।दूसरा अशरा 11वें रोजे से 20वें रोजे तक चलता है। इस्लामिक धर्म के अनुसार इन दिनों में इबादत कर, अल्लाह से किए गए गुनाहों की माफी मांगी जाती है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार दूसरे अशरे के दौरान जो भी व्यक्ति अपने गुनाहों के लिए मांफी मांगता है, उसे अल्लाह माफ करते हैं।रमजान का तीसरा यानी अंतिम अशरा जहन्नम की आग से खुद को बचाने के लिए होता है। ये अशरा सबसे महत्वपूर्ण भी माना जाता है। 21वें रोजे से शुरू होकर 30वें रोजे तक ये अशरा चलता है। इस्लामिक धर्म के अनुसार तीसरे और अंतिम अशरे के दौरान अल्लाह से जहन्नम से बचने के लिए दुआ की जाती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभिषेक शर्मा ने आउट होते ही खोया आपा, दिगवेश राठी से हुई लड़ाई, अंपायर्स ने… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री के कड़े तेवर: लापरवाह अधिकारियों पर गिरी गाज – भारत संपर्क न्यूज़ …| करणवीर मेहरा बने ‘रॉबिनहुड’! ‘बिग बॉस 18’ विनर ने इस तरह की बिल्डिंग के कर्मचारी… – भारत संपर्क| मुरादाबाद: कपड़ों के 5 गोदामों में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखी आग … – भारत संपर्क| कांग्रेस नेता के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने पहना दी बीजेपी की टोपी, अब…