बिकने वाली है ये IPL टीम, 41000 करोड़ की इस कंपनी ने बनाया मन, खरीद सकती है… – भारत संपर्क

0
बिकने वाली है ये IPL टीम, 41000 करोड़ की इस कंपनी ने बनाया मन, खरीद सकती है… – भारत संपर्क

गुजरात टाइटंस बिकने वाली है! (Photo: PTI)
IPL की टीम गुजरात टाइटंस बिकने वाली है. उसमें एक बड़ी हिस्सेदारी अब अहमदाबाद बेस्ड एक कंपनी टॉरेंट ग्रुप की होगी. इसे लेकर जल्दी ही आधिकारिक तौर पर सबकुछ सामने आ सकता है. ESPNcricinfo की मानें तो टॉरेंट ग्रुप गुजरात टाइटंस में CVC कैपिटल्स पार्टनर्स से 67 फीसद हिस्सेदारी ले सकता है. CVC कैपिटल्स पार्टनर्स ने ही साल 2021 में 5625 करोड़ की बोली लगाकर ये टीम खरीदी थी.
IPL 2025 में नए मालिक का होगा दखल?
खबरों की मानें तो टॉरेंट ग्रुप और CVC कैपिटल्स पार्टनर्स के बीच हुई डील पर जल्दी ही फाइनल मुहर लग सकती है. फिलहाल पेपर वर्क की प्रक्रिया जारी है. डील पर फाइनल मुहर लगते ही IPL 2025 में टीम के नए मालिक की दखल भी देखने को मिल सकती है.
गुजरात टाइटंस ने 2022 में जीता था IPL खिताब
गुजरात टाइटंस IPL की सबसे महंगी टीमों से एक है. CVC कैपिटल्स पार्टनर्स ने इसे 2021 में खरीदा था. इस टीम ने 2022 में IPL का अपना पहला सीजन खेला था और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में विजेता बनी थी. इसके बाद IPL 2023 में ये टीम फाइनल तक पहुंची थी. वहीं IPL 2024 में गुजरात टाइटंस को 8वें नंबर पर रहकर संतोष करना पड़ा था. गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है, जिसकी क्षमता एक लाख से अधिक दर्शकों की है. ये दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट मैदान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

परीक्षा पे चर्चा : युवाओं और अभिभावकों को संबल देने वाली पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| चैंपियंस ट्रॉफी में छाए भारत-पाकिस्तान के ये 2 खिलाड़ी, दिग्गजों को पछाड़कर ज… – भारत संपर्क| YouTube ने हटाया रणवीर इलाहाबादिया का वीडियो, कब रिमूव किया जाता है प्लेटफॉर्म… – भारत संपर्क| बिकने वाली है ये IPL टीम, 41000 करोड़ की इस कंपनी ने बनाया मन, खरीद सकती है… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोलैंड की विदेशी मामलों की समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात – भारत संपर्क न्यूज़ …