.jpg)
यशवंतपुर-कोरबा वेनगंगा एक्सप्रेस में एक नशे में धुत युवक द्वारा मचाए गए उत्पात ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। चांदाफोर्ट से गोंदिया के बीच एसी कोच बी-3 में सवार एक शराबी युवक ने करीब चार घंटे तक यात्रियों की नींद और चैन उड़ाए रखा। वह दरवाजे पर बैठकर पैर बाहर लटकाने, बदसलूकी करने और यात्रियों का सामान बाहर फेंकने की कोशिश कर रहा था।
Leave a Reply