धरोहर” में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
धरोहर” में सजी जनजातीय विरासत – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया प्रथम संस्करण का विमोचन – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित “धरोहर” पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि
यह पत्रिका न केवल जनजातीय अस्मिता को सहेजने का कार्य कर रही है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विविधता को भी उजागर कर रही है। यह एक प्रेरणादायक प्रयास है, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखेगा। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित “धरोहर” पत्रिका का उद्देश्य जिले की विविध जनजातियों की पारंपरिक पहचान, संस्कृति, रीति-रिवाज, तीज-त्योहार, परंपरागत वेशभूषा, आभूषणों और पीढ़ियों से चली आ रही सामाजिक विरासत को संजोना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। इस विशेष अवसर पर विभिन्न जनजातीय समाज के प्रमुख एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

B. Tech In Design: IIT दिल्ली ने शुरू किया बीटेक इन डिजायन, सिर्फ जेईई एडवांस्ड…| शाहिद अफरीदी का निधन? पाकिस्तानी मीडिया के वायरल VIDEO से मची सनसनी, क्या ह… – भारत संपर्क| अटल विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं की शिकायत की गई…- भारत संपर्क| थाना परिसर में BJP नेत्री ने दिखाई दबंगई, ग्रामीण को पिटते…- भारत संपर्क| शराब पीकर कार चला रहे चालक ने लिया 4 को चपेट में, एक की मौत…- भारत संपर्क