त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, चुनाव परिणाम के सारणीकरण एवं…- भारत संपर्क

0
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025, चुनाव परिणाम के सारणीकरण एवं…- भारत संपर्क

बिलासपुर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्यों की सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये हैं। जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के मामले में 20, 23 एवं 25 फरवरी को निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की जाएगी। मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 तक 20 फरवरी, बिल्हा क्षेत्र क्रमांक 1 से 5 तक 23 फरवरी, तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 06 से 09 एवं कोटा क्षेत्र क्रमांक 15 से 17 हेतु 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी।

जिला पंचायत सदस्य के परिणाम जारी करने के लिए जिला पंचायत के सीईओ संदीप अग्रवाल को रिटर्निग ऑफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार मस्तूरी क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर  मनीष कुमार साहू, बिल्हा क्षेत्र हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी  वंदना गबेल, तखतपुर क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर मनीष कुमार साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार कोटा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर शिवकुमार कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला पंचायत के प्रथम तल में स्थित बैठक कक्ष में संपन्न होगी।


Post Views: 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वेस्टइंडीज की अपने घर में लगातार आठवीं हार, ऑस्ट्रेलिया के बाद अब पाकिस्तान… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन,चेन्नई…- भारत संपर्क| Google Play Store के सीक्रेट फीचर्स, नुकसान से बचाने में ऐसे करता है मदद – भारत संपर्क| ट्रंप को मिले नोबेल, 6 महीने में 6 युद्ध रुकवाए.. व्हाइट हाउस का दावा, भारत-पाक का भी… – भारत संपर्क| काटने के तुरंत बाद किन सब्जियों को पकाना नहीं चाहिए, ये गलती पड़ेगी भारी