*स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा,…- भारत संपर्क

0
*स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा,…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर उनके निवास बगिया में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके परिजनों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।सभा में लोगों ने पुष्प अर्पित कर स्वर्गीय ओम प्रकाश साय को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन, व्यक्तित्व तथा समाज सेवा के कार्यों को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक कर देने वाला था, जहां सभी की आंखें नम थीं और हर किसी के दिल में स्वर्गीय ओम प्रकाश साय की यादें ताजा हो गईं। स्व. ओम प्रकाश साय, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के छोटे भाई थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव सादगी, सेवा और सहयोग का मार्ग अपनाया। वे एक सरल, सहज और मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके असामयिक निधन ने परिवार के साथ-साथ समूचे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया था।श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, विभिन्न समाजों के प्रमुखों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति यह दर्शाती है कि स्वर्गीय ओम प्रकाश साय ने समाज में कितना गहरा प्रभाव छोड़ा था।सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर रेचुवां घाट का ब्लैक स्पॉट…- भारत संपर्क| GT vs MI Live Score, IPL 2025: क्वालिफायर-2 में पहुंचने के लिए मैदान उतरेगी… – भारत संपर्क| थाना सरकंडा, जिला बिलासपुरबिलासपुर पुलिस का जन-जागरूकता…- भारत संपर्क| गांजा तस्करी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन गिरफ्तार — भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की सौजन्य मुलाकात – भारत संपर्क न्यूज़ …