गांजा तस्करी में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 3.74 किलो…- भारत संपर्क

0
गांजा तस्करी में महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार, 3.74 किलो…- भारत संपर्क






बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा में अवैध गांजा बिक्री की सूचना पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक और एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 3 किलो 740 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹56,250 आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा स्थित काली मंदिर के पास राजेन्द्र साहू नामक युवक एक महिला के साथ मिलकर गांजा बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर तत्काल रेड कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पांडे के निर्देशन में सउनि प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई।

पुलिस टीम ने मौके से दो आरोपियों—राजेन्द्र साहू (20 वर्ष, निवासी चिंगराजपारा) एवं संध्या सिंह ठाकुर (29 वर्ष, निवासी सूर्या चौक चिंगराजपारा)—को पकड़ा। तलाशी के दौरान राजेन्द्र साहू के पास से 1.150 किलोग्राम गांजा और ₹1600 नकद, जबकि संध्या सिंह ठाकुर के पास से 2.590 किलोग्राम गांजा और ₹4650 नकद बरामद किया गया। दोनों से कुल 3.74 किलो गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संध्या ठाकुर का पति सतीश सिंह ठाकुर उर्फ धन्नू उन्हें गांजा बिक्री के लिए उपलब्ध कराता था। पुलिस जब सतीश सिंह ठाकुर की तलाश में गई तो वह अपने ठिकाने से फरार मिला।

सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।


संवाददाता | S Bharat News


Post Views: 13



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

युद्ध नहीं रोकने पर रूस को भुगतने होंगे परिणाम, पुतिन संग मुलाकात से पहले ट्रंप की… – भारत संपर्क| इतनी सैलरी कटवाकर इस बंदे ने तैयार किया करवाया मकान, 33 की उम्र में पूरा किया सपना| जानिए आईटीआई के प्रवेश, आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के…- भारत संपर्क| रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर ने  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या…- भारत संपर्क| बस्तर के विकास में एक और क्रांतिकारी कदम, दल्लीराजहरा–रावघाट…- भारत संपर्क