धान खरीदी केंद्र में हुआ हादसा, दो घायल, छल्ली लगाने के…- भारत संपर्क

0

धान खरीदी केंद्र में हुआ हादसा, दो घायल, छल्ली लगाने के दौरान धान की बोरी गिरी

कोरबा। विपणन केंद्र छुरीकला में खरीदे गये धान की बोरी को छल्ली लगाने के दौरान धान बोरी गिरने से एक मजदूर और एक किसान को चोटें आई है। जिन्हें स्थानीय शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। नगर पंचायत छुरीकला विपणन केंद्र में धान खरीदी का कार्य जारी है। धान की आवक व खरीदी बढने से केंद्र में धान बोरी का ढेर लगा हुआ है। जिसे सुरक्षित स्थान में रखने के लिए हमाल के द्वारा धान बिक्री के लिए पहुंचे किसान के मजदूर के साथ मिलकर धान बोरी को जमा रहे थे। इस बीच धान छल्ली को जमाते वक्त धान बोरी नीचे गिरने से किसान और एक मजदूर दब गए। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत ठीक है। किसानों का कहना है कि धान आवक बढऩे से केंद्र में धान रखने की स्थान नहीं होने से स्थान बनाकर रखा जा रहा था। धान आवक बढ़ी है, परंतु उठाव धीमी गति होने से केंद्र में जगह का अभाव है। कुछ किसानों ने बताया कि केंद्र में हमाल होने के बावजूद किसानों को धान उठाने व पलटी करने का कार्य स्वयं को करना पड़ रहा है। धान पलटी व उठाने केंद्र धान उठाव के लिए रखे गये हमाल से किसानों को धान पलटी व उठाने के लिए कहने पर रुपये और धान की मांग की जाती है। जिससे किसानों को स्वयं के व्यय पर मजदूर लेकर धान बिक्री केंद्र जाना पड़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: ‘डेरिंग दादी’ का कारनामा तो देखिए; 8 फीट लंबे सांप को यूं दबोचा, फिर गले…| फिलिस्तीन को अलग मुल्क बनाकर रहेगा सऊदी! इजराइल के खिलाफ अब करने जा रहा ये काम – भारत संपर्क| *सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोन को कंपनी नहीं देगी सॉफ्टवेयर अपडेट, ये है पूरी… – भारत संपर्क