सडक़ हादसे में बाइक सवार दो घायल- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में बाइक सवार दो घायल

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। मोरगा बाजार चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि मोरगा निवासी बेचन सिंह मरकाम बाइक से दोस्त राहुल उरे के साथ ग्राम केंदई से वापस लौट रहा था। मोरगा बाजार चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक यूपी 70 एचटी 1956 के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों सडक़ पर गिए गए। दोनों गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेचन के चाचा जयनाथ सिंह मरकाम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बेचन मोरगा में रहने वाले बिट्टू ताम्रकार की पिकअप ग्राम केंदई में खराब होने पर दोस्त के साथ पाना और पेचकस छोडऩे गया था। वापस लौटते समय हादसा हुआ। घायलों को उपचार अस्पताल में जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘गाली देना है तो दो, औरतों को बक्श दो…’ ब्राह्मण समाज पर दिए बयान पर अनुराग… – भारत संपर्क| IPL 2025: विराट कोहली को घर में ही लगी ‘नजर’, बार-बार मिल रही नाकामी – भारत संपर्क| प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि – भारत संपर्क न्यूज़ …| डैमेज बालों में नई जान डालेगी नारियल की मलाई, हेयर फॉल भी रुकेगा, जानें कैसे| *नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय,…- भारत संपर्क