अलग अलग सडक़ हादसे में गई दो की जान- भारत संपर्क

0

अलग अलग सडक़ हादसे में गई दो की जान

कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम विवेचना शुरू कर दी है। रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया बांधाखार नुनेरा के रहने वाले खिलेन्द्र चौबे तडक़े सुबह अपनी बाइक से दीपका जा रहे थे।इसी दौरान तिवरता कोसाबाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए।हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।कोरबा-चांपा हाईवे पर तेजरफ्तार वाहन ने एक युवक को ठोकर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। दूसरी दुर्घटना कोरबा-चांपा हाईवे पर बरपाली बस स्टैंड के पास शुक्रवार रात को हुई, जहां सडक़ से गुजर रहे बरपाली निवासी रमेश कैवर्त (26) को तेजरफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिस जगह पर दुर्घटना हुई, वहां निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण वाहनों के आवाजाही के दौरान अक्सर धूल का गुबार उठता रहता है। इसकी वजह से वाहन नजर नहीं आते हैं। धूल का गुबार होने के दौरान रमेश कैवर्त के भी तेजरफ्तार वाहन की चपेट में आकर मृत होने की आशंका लोगों द्वारा जताई जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यातायात जागरूकता पर आज शाम 7 बजे SSP रजनेश सिंह फेसबुक पर…- भारत संपर्क| वन मंत्री केदार कश्यप का राजकिशोर नगर बजरंग चौक पर हुआ आतिशी…- भारत संपर्क| VIDEO: रोके नहीं रुके आंसू… 17 साल के आयुष म्हात्रे ने किसे रुला दिया? – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से कुनकुरी में किडनी मरीजों को बड़ी राहत – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jio Plan: 91 रुपए में 28 दिनों की वैलिडिटी, जियो का ये प्लान है पैसा वसूल – भारत संपर्क