कुआं साफ करने उतरे चाचा भतीजा, एक की मौत, जहरीली गैस से मौत…- भारत संपर्क

0

कुआं साफ करने उतरे चाचा भतीजा, एक की मौत, जहरीली गैस से मौत की आशंका

कोरबा। गांव में सफाई करने के लिए गहरे कुंए में चाचा-भतीजे डूबने लगे। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश, लेकिन एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे को मशक्कत के बाद बचाया गया। मौत का कारण प्रथम दृष्टया जहरीली गैस को माना जा रहा है।पूरा मामला रजगामार चौकी के बुंदेली देहानपारा का है। मिली जानकारी के मुताबिक साहेब लाल मंझवार और जगत राम मंझवार दोनों रिश्ते में चाचा भतीजे हैं। साहेब लाल ने बताया कि कुएं में कई प्रकार के जीव जंतु मरे हुए थे। गंदगी को देखते हुए वह सुबह 10 बजे सफाई करने नीचे उतरा था।इस दौरान वह कुछ देर बाद अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। जगत राम मंझवार कब और कैसे नीचे उतरा, इस बात की जानकारी उसे भी नहीं है। किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकला गया और ऊपर जाकर जब होश में आया तो उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई।रजगामार चौकी प्रभारी महासिंह ध्रुव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कुएं में गैस रिसाव होने के चलते मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

JKSSB ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा की रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद बोर्ड का…| Bads of Bollywood: चक दे फट्टे!… शाहरुख खान के बेटे ने शुरू किया करियर तो सनी… – भारत संपर्क| इजराइल ने यमन में हूती ठिकानों पर क्यों हमला किया? 6 की मौत 86 घायल – भारत संपर्क| मोहम्मद रिजवान को मैच हरवाने के लिए इतना पैसा दिया गया? टीम को फंसाकर हो गए… – भारत संपर्क| हरतालिका तीज के दिन हाथों पर रचाएं पिया के नाम की मेहंदी, देखें डिजाइन