मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत- भारत संपर्क

0

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात महिला की मौत

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ईलाज के दौरान एक वृद्धा की मौत हो गई। उसका बीते 13 दिनों से इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवाते हुए शिनाख्ती के लिए प्रयास शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 5 अप्रैल को मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत एक वृद्धा गंभीर हालत में मिली थी। सूचना मिलने पर पहुंची डॉयल 112 की टीम ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल करा दिया, जहां स्वास्थ्य कर्मी वृद्धा का उपचार के साथ साथ देखभाल कर रहे थे। इसके बावजूद कोई भी परिजन उसका सुध लेने नही पहुंचा। आखिरकार वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मेमों मिलने पर अस्पताल पुलिस ने शव को सुरक्षित मर्च्युरी में रखवाते हुए मृतिका की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है। इसके लिए जिले के अलावा पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अवगत कराया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BAAP: सनी देओल की ‘बाप’ में इस FLOP एक्ट्रेस की एंट्री, बढ़ा न दे संजय दत्त की… – भारत संपर्क| डिंपल यादव ने खुद कटवाया इकरा हसन का बर्थडे केक, अखिलेश ने अपने हाथों से दि… – भारत संपर्क| NDA गठबंधन में ‘ऑल इज वेल’, प्रियंका गांधी ने बिहारियों का उड़ाया…| चक्रधर समारोह 2025: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री … – भारत संपर्क न्यूज़ …| Ghee Vs Butter: देसी घी या मक्खन…किसमे होता है ज्यादा फैट, जानें सेहत के लिए…