नगरीय प्रशासन मंत्री श्री साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण,…- भारत संपर्क

0

नगरीय प्रशासन मंत्री श्री साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा का किया अनावरण

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि व विधायी कार्य, तथा नगरीय प्रशासन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत लगभग 30 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। जिसमें भूमिपूजन के 74 कार्य राशि 24 करोड़ 76 लाख और लोकार्पण के 19 कार्य राशि चार करोड़ 60 लाख रूपये शामिल है। वही उन्होंने विवेकानंद उद्यान के सामने अटल परिसर का लोकार्पण किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने अटल परिसर में स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकूर, कलेक्टर अजीत वसंत, एसपी सिद्दार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह व अशोक चवलानी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नगर निगम एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, सहित वार्ड पार्षद अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और आम नागरिक उपस्थित थे। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह गौरव की बात है कि अब प्रदेश के नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त होने लगा है। कोरबा नगर पालिक निगम को भी स्वच्छता के लिए पुरुस्कार मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कोरबा में तेज गति से स्वच्छता का काम हो रहा है,आने वाले समय में कोरबा नम्बर वन पर रहे, इसके लिए आमजनों का सहयोग जरूरी है। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि जिस तरह हर व्यक्ति अपने घर को स्वच्छ रखता है। उसी तरह शहर को भी अपना घर समझे और स्वच्छ रखे। कोरबा शहर साफ सुथरा हो, इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ियों का मान सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया। आज उनकी वजह से ही यह छत्तीसगढ़ विकास की राह में लगातार आगे बढ़ रहा है। अटल जी के देश के विकास में योगदान को याद करने के लिए प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित की जा रही है। श्री साव ने कोरबा के विकास के लिए नगर निगम में 72 कार्यों हेतु 18 करोड़ रुपये और देने की घोषणा करते हुए कहा कि कोरबा ऊर्जाधानी है और यहाँ के लोगों में ऊर्जा बनी रहे इस दिशा में कार्य करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में विकास के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अकेले कोरबा नगर निगम को 280 करोड़ की राशि विकास कार्यों के लिए दी गई है। उन्होंने कहा कि कोरबा जिले में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की राशि से भी विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री श्री साव ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वन्दन योजना प्रारंभ की गई है। इससे प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में हर माह 5 तारीख को राशि पहुँच जाती है। उन्होंने कोरबावासियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं कि सभी शहर स्वच्छ रहे और वे इस पर नजर बनाए रहते हैं, इसलिए कोरबा को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने एसईसीएल गेवरा क्षेत्र द्वारा सीएसआर से मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 3 बस, एक सेक्शन मशीन, एक ई-वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में 5 हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, 5 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम में नगर निगम कोरबा द्वारा स्वच्छता रैंकिंग में आठवां स्थान प्राप्त करने पर मंत्री का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव् साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा के विकास के लिए पर्याप्त राशि प्रदान की है। इसके अलावा डीएमएफ और अन्य मद से भी कोरबा को विभिन्न कार्य के लिए राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले से प्राप्त राशि को जिले में ही खर्च करने की व्यवस्था प्रदान की है। इससे कोरबा में लगातार विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता के पैसों को जनता के लिए ही खर्च किया जा रहा है। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आने वाले समय में कोरबा शहर के सभी वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे।उन्होंने प्रदेश की उद्योग नीति को राज्य के बेरोजगारों के लिए बेहतर बताते हुए इससे लाभ मिलने की बात कही और बताया कि उद्योग के लिए राज्य में बड़ी राशि का निवेश हुआ है। उन्होंने राज्य में बहुत कम समय में ही मोदी की गारंटी पूरा होने की बात कहते हुए प्रदेश के किसानों, गरीबो और महिलाओं को इससे लाभ होने की जानकारी दी। मंत्री श्री देवांगन ने शहर के सभी 67 वार्डों में समग्र विकास कार्य कराने के लिए संकल्पित होने की बात कही और स्वच्छता के मामले में देश की रैंकिंग में नम्बर वन बनाने की दिशा में कार्य करने और आमनागरिको से भी इसके लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अटल परिसर के निर्माण और पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा के अनावरण होने पर इसे कोरबा के लिए गौरव बताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सारंगढ़: गौवंश की हत्या कर मांस बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार – भारत संपर्क न्यूज़ …| मुख्यमंत्री श्री साय वाको इंडिया राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग…- भारत संपर्क| अपना टाइम आएगा, धैर्य रखें हर हिसाब होगा… ऑडियो मैसेज में शेख हसीना का यूनुस सरकार… – भारत संपर्क| टीम इंडिया के इस खिलाड़ी पर किस्मत मेहरबान, नीतीश रेड्डी की चोट ने दिया एक … – भारत संपर्क| आयुष्मान में फर्जी क्लेम को रोकने कलेक्टर ने सीएमएचओ और…- भारत संपर्क