नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग,… – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 : मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग,… – भारत संपर्क न्यूज़ …

मुख्यमंत्री के सचिव  पी. दयानंद ने आज रायपुर नगर निगम महापौर एवं वार्ड पार्षद निर्वाचन के लिए देवेंद्र नगर स्थित मतदान केंद्र में सपरिवार पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की भागीदारी पर निर्भर करती है, और प्रत्येक मतदाता का वोट क्षेत्र के विकास की दिशा तय करता है। श्री दयानंद ने कहा कि मतदान न केवल हमारा अधिकार है, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने शहर और प्रदेश के भविष्य का निर्धारण करते हैं। उन्होंने युवाओं और प्रथम बार मतदान कर रहे नागरिकों से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral: जंगल की ‘रानी’ के सामने ‘राजा’ हुआ ढेर! शेर की दुर्दशा देख हंसते-हंसते लोटपोट…| *अपने वेतन का 1% शिक्षा जागरूकता में खर्च करेंगे शिक्षक रत्नेश, बेटे के…- भारत संपर्क| CBSE 12th Compartment Result 2025: सीबीएसई ने 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का…| रूस को घेरने निकलीं अमेरिकन सबमरीन, मेदवेदेव के बयान पर भड़के ट्रंप का आदेश – भारत संपर्क| *स्वास्थ्य सेवा में ऐतिहासिक पहल: कांसाबेल को मिला आधुनिक गोयल हॉस्पिटल,…- भारत संपर्क