वी रामा राव बनाए गए रतनपुर नगर पालिका परिषद भाजपा चुनाव…- भारत संपर्क

0
वी रामा राव बनाए गए रतनपुर नगर पालिका परिषद भाजपा चुनाव…- भारत संपर्क

रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की सुनिश्चित जीत के लिए अब बीजेपी नेता व्ही रामा राव को बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय द्वारा रतनपुर नगर पालिका परिषद का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कोरबा विधानसभा प्रभारी के तौर पर कामयाब पारी खेल चुके हैं।

कोरबा में उनके प्रभार में लखन लाल देवांगन ने 29, 000 के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की ओर वे प्रदेश कैबिनेट में मंत्री भी बने। व्ही रामा राव के समर्पण, लगन,कुशल रणनीति और सबको साथ लेकर चलने वाली छवि की वजह से उन्हें अब रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव जीता कर लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष के लिए लव कुश कश्यप के साथ 15 वार्डों में प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, जिन्होंने प्रचार अभियान भी आरंभ कर दिया है। अब उन्हें भाजपा नेता व्ही राम राव का कुशल नेतृत्व प्राप्त होगा।

रामा राव ने खेली है लंबी कामयाब पारी

बिलासपुर भारतीय जनता पार्टी नगर निगम में भाजपा के प्रमुख चेहरों में से एक वी रामा राव रेलवे क्षेत्र के दक्षिण भारतीय परिवार से आते हैं , जिन्होंने 1999 से लेकर 2019 तक 20 साल तक लगातार नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज की । उन्होंने रेलवे के अलग-अलग वार्डो से चुनाव लड़ा और हर बार वे जीते । 2014 नगर निगम चुनाव में उनके रेलवे क्षेत्र मंडल अध्यक्ष रहने के दौरान उन्होंने रेलवे क्षेत्र के सभी सात वार्डों में भाजपा पार्षदों को जीताकर लाने का अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था। रामा राव बिलासपुर नगर निगम के चार बार के पार्षद , दो बार एमआईसी सदस्य, दो बार रेलवे मंडल अध्यक्ष और 17 साल रेलवे जोन प्रभारी भी रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर नगर निगम में शिक्षा ,खेलकूद और युवा कल्याण विभाग में मेंबर इन काउंसिल की भूमिका भी बखूबी निभाई है। विगत विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में उन्होंने कोरबा में काफी कार्य किया है इसलिए पार्टी उनके अनुभव का लाभ लेना चाहती है। इसी वजह से उन्हें रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से रतनपुर भाजपा में हर्ष की लहर है , जिन्होंने कहा कि अब रामा राव के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज की जाएगी।
बिलासपुर नगर निगम के चर्चित चेहरे रहे रामा राव धीरे-धीरे भाजपा संगठन में गहरी पैठ बनाते नजर आ रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि भविष्य में उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।


Post Views: 9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धुआं निकाल दिया…अभिषेक की बैटिंग देख हिल गया पाकिस्तानी खिलाड़ी, ऐसे किया… – भारत संपर्क| दिल्ली और अवैध बांग्लादेशी…एजुकेशन सिस्टम पर भारी दबाव, JNU की रिपोर्ट में…| बस्तर अंचल के पंडी राम मंडावी पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित – भारत संपर्क न्यूज़ …| *नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस का प्रहार, लगभग 45 लाख रु का 1क्विंटल…- भारत संपर्क| Grammy Awards 2025: कौन हैं इंडियन-अमेरिकन म्यूजिशियन चंद्रिका टंडन, जिन्हें… – भारत संपर्क