कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथी कर रहे विचरण- भारत संपर्क

0



कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथी कर रहे विचरण

कोरबा। जिले के कुदमुरा वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। यहां के जंगल में 39 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में 11 नर, 21 मादा तथा 7 बेबी एलिफेंट शामिल हैं। हाथियों का दल चचिया गांव में दो ग्रामीणों के धान की फसल को रौंदने के बाद बीती रात कुदमुरा परिसर पहुंच गया और वहां के जंगल के कक्ष क्रमांक पी-1139 में डेरा डाल दिया। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है। वहीं वन अमला भी किसी प्रकार के उत्पात को रोकने के लिए सतर्क हो गया है। हाथियों की निगरानी करने के साथ वन विभाग गांव में मुनादी कराने के काम में जुट गया है। चूंकि इस समय महुआ, चार व तेंदू फल का सीजन चल रहा है। अत: बड़ी संख्या में ग्रामीण इसके संग्रहण के लिए जंगलों में पहुंच रहे हैं। इसलिए ज्यादा सतर्कता की जरूरत है।

Loading






Previous articleबालको क्षेत्र में युवती ने लगाई फांसी
Next articleपारा चढ़ते ही बढ़ी गर्मी, तीखी धूप का करना पड़ रहा सामना

Arvind Rathore


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2025 में टेस्ट मैच खेल गए वेंकटेश अय्यर, 19 गेंद में नहीं लगाया एक भी च… – भारत संपर्क| उम्र 54 साल, फिटनेस 30 वाली, श्वेता तिवारी भी इस एक्ट्रेस के आगे लगेंगी… – भारत संपर्क| Optical Illusion: तस्वीर में छिपे तीसरे जानवर को ढूंढ लिया, तो समझ लीजिए आप हैं नजरों…| प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| शुभमन गिल का दूसरी बार टूटा दिल, KKR के खिलाफ एक गलती ने सारी मेहनत पर फेर … – भारत संपर्क