VIDEO: फादर्स डे पर धोनी और बेटी जीवा की दिखी स्पेशल बॉन्डिंग, दोनों ने खास… – भारत संपर्क

0
VIDEO: फादर्स डे पर धोनी और बेटी जीवा की दिखी स्पेशल बॉन्डिंग, दोनों ने खास… – भारत संपर्क

महेंद्र सिंह धोनी अपने शहर रांची लौट गए हैं. (Photo: Instagram/Sakshi Singh Dhoni)
महेंद्र सिंह धोनी अपनी हर भूमिका को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं. पहले वो कप्तान रहते हुए भारतीय टीम को एक नई ऊंचाई पर ले गए. अब क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अपना समय परिवार को देते हैं. पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ खूब समय बिताते हैं. हाल ही में तीनों यूरोप की ट्रिप पर गए हुए थे. पूर्व भारतीय कप्तान अब यूरोप की ट्रिप पूरी करके वापस अपने शहर रांची लौट आए हैं. यहां भी लौटकर उन्हें अपनी बेटी के साथ एन्जॉय करते हुए नजर आए हैं.
फादर्स डे पर बेटी ने शेयर किया स्पेशल वीडियो
महेंद्र सिंह धोनी बहुत साधारण तरीके से अपना जीवन जीते हैं और ज्यादातर समय परिवार के साथ ही बिताते हैं. फादर्स डे के मौके पर उनकी एक स्पेशल वीडियो सामने आई है, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने शेयर किया है. ये वीडियो उनके शहर रांची की है, जहां फार्म हाउस पर वो अपनी बेटी और पेट्स के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. इस वीडियो में धोनी और जीवा के बीच एक स्पेशल बॉन्डिंग नजर आई. इसके अलावा वो अपने पेट डॉग को भी प्यार करते दिखे. बता दें कि इस वीडियो को पहले जीवा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया था.
ये भी पढ़ें

यूरोप की इन जगहों को किया एक्सप्लोर
महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ इटली और फ्रांस की ट्रिप पर गए थे. इटली में उन्होंने अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग को अटेंड किया. इसके बाद उन्होंने इटली के पलेर्मो शहर को एक्सप्लोर किया. साक्षी ने धोनी संग सैन कैटोल्डो चर्च के सामने से तस्वीर शेयर की थी. इसके बाद दोनों एक और रोमन कैथोलिक चर्च को देखने के लिए गए. उन्होंने बेटी जीवा संग सिसिली शहर में भी खूब एन्जॉय किया. फिर धोनी परिवार संग फ्रांस के पेरिस शहर घूमने गए. वहां उन्होंने एफिल टॉवर को देखा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं.

A fan touched MS Dhoni’s feet in Paris.
– Worldwide love and respect for MS! ❤️ pic.twitter.com/D69P7bNYvp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 11, 2024

कई फैंस पेरिस में धोनी से मिले, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसमें एक फैन उनकी पैर छूते हुए भी दिखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AFG vs BAN: काम कर गई करोड़ों भारतीयों की दुआ, T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस… – भारत संपर्क| पापा को भेजा I Am Sorry का मैसेज, फिर 8वीं मंजिल से कूद गई TCS की प्रोजेक्ट… – भारत संपर्क| देश पर कलंक आपातकाल के 50 साल पूरे, साहित्यकार संजय अनंत ने…- भारत संपर्क| 11 दिन तक साइबर ठगों ने किया ब्लैकमेल, महिला प्रोफेसर को 48 लाख का लगाया…| 1 इंजेक्शन और 3 दिन तक नशा…गाजीपुर में बेचते ‘मौत का सामान’, 11 को पुलिस … – भारत संपर्क