ग्रामीण का हाथी से हुआ सामना, भागते समय गिरकर घायल, गौरेला…- भारत संपर्क

0

ग्रामीण का हाथी से हुआ सामना, भागते समय गिरकर घायल, गौरेला पेंड्रा जिला अस्पताल किया गया रेफर

कोरबा। जिले के कटघोरा एवं कोरबा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पसान, केंदई, एतमानगर, कुदमुरा एवं करतला रेंज में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे हैं, जिनसे ग्रामीणों की जान-माल को लगातार खतरा बना हुआ है। बीती रात कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज एक ग्रामीण का हाथी से सामना हो गया। उससे बचने के लिए वह भाग रहा था कि गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पसान पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर गौरेला पेंड्रा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वन विभाग द्वारा घायल ग्रामीण को उपचार हेतु तत्कालिक सहायता राशि दे दी गई है। जानकारी अनुसार पसान रेंज के बीजाडांड क्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल में शामिल दो दंतैल हाथी बीती रात दल से अलग हो गया और सेन्हा गांव पहुंच गए। हाथियों के गांव पहुंचने से अनभिज्ञ मंगल सिंह पिता रनमत सिंह गोंड़ 55 वर्ष रात्रि 11 बजे अपने बुआ के घर से लौट रहा था तभी उसका सामना हाथी से हो गया। सामने हाथी को देख वह जान बचाकर भागा। इस दौरान एक गड्ढे में अनियंत्रित होकर गिर गया और घायल हो गया। उसने मदद के लिए ग्रामीणों से गुहार लगाई जिस पर ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकले और दंतैल हाथियों को खदेडऩे के साथ वन विभाग को घटना की जानकारी दी जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर घायल ग्रामीण को अपने वाहन से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और गंभीर स्थिति को देखते हुए गौरेला स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार जारी है।
बॉक्स
कुदमुरा रेंज में 12 हाथियों की मौजूदगी
कोरबा वनमंडल के कुदमुरा रेंज में 12 हाथियों का दल लगातार बना हुआ है। हाथियों के दल को आज सुबह कलमीटिकरा परिसर में देखा गया। हाथियों ने क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए कई ग्रामीणों के फसल को तहस-नहस कर दिया है जिसका आंकलन वन विभाग द्वारा किया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2025: एमबीबीएस और मेडिकल पीजी की सीटें में हो सकती है बढ़ोतरी, जानें…| Saumya Tandon Fitness Secret : ‘भाभी जी घर पर है’ की गोरी मेम ने बताया फिटनेस का…| 23 सितंबर तक पाकिस्तान के एयरस्पेस से नहीं उड़ सकेंगे भारतीय विमान, बढ़ाई पाबंदी – भारत संपर्क| Sanjay Dutt Disaster Film: बजट का आधा भी नहीं कमा सकी संजय दत्त की ये फिल्म, 6… – भारत संपर्क| गौतम गंभीर समेत 3 लोगों के बारे में शिकायत… भारत-इंग्लैंड सीरीज में ऐसा क… – भारत संपर्क