सड़क दुर्घटना में गई ग्रामीण की जान- भारत संपर्क

0

सड़क दुर्घटना में गई ग्रामीण की जान

कोरबा। भैंस चराकर घर लौट रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। ग्रामीण ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सहेत्तर साय धनुहार से की गई है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम कोनकोना के उपरपारा में रहने वाला सहेत्तर सिंह धनुहार भैंस चराने का काम करता था। सोमवार सुबह भैंसों को लेकर चराने गया था। देर शाम तक तीन-चार भैंस घर नहीं लौटी। सहेत्तर साय भी घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। इस बीच उन्हें पता चला कि हाइवे पर एक सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक व्यक्ति की जान गई है। परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे तो सहेत्तर सिंह धनुहार सड़क किनारे पड़ा हुआ था। घटना की सूचना डॉयल 112 को दी गई। पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान सहेत्तर की मौत हो गई। घटना बांगो थाना क्षेत्र में हाइवे पर छिबरीपारा से कोनकोना के बीच हुई। सहेत्तर को ठोकर मारने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस वाहन की पतासाजी कर रही है। हाइवे पर लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इससे सड़क के दोनों ओर रहने वाले लोग परेशान हैं। कुछ दिन पहले पाली मुनगाडीह के पास भी घटना हुई थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय,…- भारत संपर्क| वन नेशन वन इलेक्शन पर बीजेपी नेता छात्रों और बुद्धिजीवी वर्ग…- भारत संपर्क| SRH में आया एक और ‘सिक्सर किंग’, लंबे-लंबे छक्के लगाता देख चौंक गए अभिषेक श… – भारत संपर्क| पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़कर भाजपाइयों ने घेरा कांग्रेस…- भारत संपर्क| भारत में स्टारलिंक के आने से क्या होगा फायदा, आप तक कब पहुंचेगी सर्विस? – भारत संपर्क