विनोद सोनी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, शपथ ग्रहण समारोह में…- भारत संपर्क

0
विनोद सोनी निर्विरोध सभापति निर्वाचित, शपथ ग्रहण समारोह में…- भारत संपर्क

गोंड़पारा, वार्ड नंबर 30 से वरिष्ठ पार्षद विनोद सोनी को नगर निगम का नया सभापति निर्विरोध चुना गया। लाल बहादुर शास्त्री मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर, कलेक्टर और कमिश्नर की उपस्थिति में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया। सभापति पद के लिए केवल एक ही आवेदन आने के कारण विनोद सोनी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

अपील समिति के सदस्य घोषित

इस अवसर पर अपील समिति के सदस्य भी घोषित किए गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अंजनी कश्यप, लक्ष्मी यादव, श्याम कार्तिक वर्मा, जबकि कांग्रेस से मोहन श्रीवास को समिति में स्थान दिया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में एंट्री विवाद

समारोह के दौरान लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम में केवल पार्षदों को ही प्रवेश दिए जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया, जिससे वे नाराज नजर आए।

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब मेयर के पति और पूर्व सभापति अशोक विधानी को भी अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके अलावा, भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, शहर अध्यक्ष विजय पांडे और पूर्व महापौर किशोर राय सहित कई वरिष्ठ नेताओं को भी प्रशासन और पुलिस ने एंट्री नहीं दी

भाजपा और कांग्रेस ने जताई नाराजगी

दोनों दलों के नेताओं ने प्रवेश न मिलने पर विरोध जताया और प्रशासन के फैसले को अनुचित बताया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इस फैसले को लेकर नगर निगम में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेटी पराई नहीं! 2 दिन पड़ा रहा पिता का शव, किसी ने देखा तक नहीं, शिल्पी ने … – भारत संपर्क| आधार सत्यापन से बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड हुए रद्द, बिहार में डिजिटल…| रेयर अर्थ मेटल्स पर इस ‘आर्मी’ से डील करेगा भारत! चीन से…- भारत संपर्क| SSC CGL 2025 Exam: देश के 129 शहरों में होगी परीक्षा, 28 लाख से अधिक अभ्यर्थी…| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी…- भारत संपर्क