अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटक को दिखा बाघ, वायरल वीडियो…- भारत संपर्क

0
अचानकमार टाइगर रिजर्व में पर्यटक को दिखा बाघ, वायरल वीडियो…- भारत संपर्क

यूनुस मेमन

शेर जंगल का राजा है तो बाघ जंगल की शान है।बिलासपुर क्षेत्र के लोग बाघ के दीदार के लिए कान्हा किसली, बांधवगढ़ और देश के अन्य टाइगर रिजर्व जाते हैं, क्योंकि उन्हें अचानकमार टाइगर रिजर्व में कभी बाघ नहीं दिखता। इसलिए यहां इक्का दुक्का पर्यटक ही आते हैं।
इसी बीच खुशखबरी आई है। अचानक मार टाइगर रिजर्व में इस सीजन में पहली बार पर्यटकों को बाघ नजर आया है। दरअसल अंबिकापुर निवासी विकास बेहरा जंगल सफारी के लिए एटीआर पहुंचे थे। वे जिप्सी में ड्राइवर अशोक कुमार और गाइड रजनी साकेत के साथ जंगल में सैर कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बाघ नजर आया। उन्होंने टाइगर का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सबकी उत्सुकता बढ़ गई।

जाहिर है कि अगर अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ आसानी से दिखेंगे तो अन्य टाइगर रिजर्व की तरह यहां भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचेंगे और फिर पर्यटन नक्शे में एटीआर का महत्व बढ़ जाएगा। पर्यटक आने से न केवल वन विभाग बल्कि आसपास की भी आमदनी बढ़ेगी और क्षेत्र का विकास होगा, इसलिए इसे एक शुभ संकेत माना जा रहा है। हालांकि वन विभाग हमेशा से ही अचानक मार टाइगर रिजर्व में बाघ होने का दावा करता रहा है लेकिन पर्यटकों को ये बाघ कभी दिखते नहीं है। इस बार बाघ के दिखने से उम्मीदे बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मथुरा जैसे स्वादिष्ट मावा पेड़ा घर पर बनाएं, ये रही ट्रेडिशनल रेसिपी| ना प्लेन, ना बस… टीम इंडिया ने लंदन से लीड्स पहुंचने के लिए लिया इसका सहा… – भारत संपर्क| मुख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी में 462 पदों पर भर्ती, 45 साल की उम्र वाले भी कर…| पत्नी, प्रेमी संग भागी तो पति ने कहा- भगवान का शुक्र है राजा…- भारत संपर्क