नेताजी के सपनों का देश बनाना है… सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बोले CM मोहन… – भारत संपर्क

0
नेताजी के सपनों का देश बनाना है… सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बोले CM मोहन… – भारत संपर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
आज देश नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती मना रहा है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पराक्रम दिवस पर मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर भोपाल स्थित अरेरा कालोनी में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की.
नेताजी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर तस्वीरें शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा- मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, परम श्रद्धेय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सादर नमन-वंदन करता हूं.

मां भारती के वीर सपूत, आजाद हिंद फौज के संस्थापक, परम श्रद्धेय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर सादर नमन-वंदन करता हूं।
आपके सपनों का भारत निर्मित करने के लिए हम संकल्पित हैं। मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित आपका जीवन युवाओं को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा प्रदान करता pic.twitter.com/g3Hx9fKaPF
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 23, 2025

सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्पित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित नेताजी का जीवन युवाओं को राष्ट्र सेवा की सदैव प्रेरणा देता रहेगा.
नेताजी ने आजाद हिंद फौज का किया था गठन
आपको बता दें कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लडने के लिए जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था. उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा देश का राष्ट्रीय नारा बन गया. नेताजी के तुम मुझे खून दो मैं, तुम्हें आजादी दूंगा नारे ने युवाओं में आजादी के लिए जोश का नया संचार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महिला संबंधी दो साइबर अपराधों का खुलासा, सरकंडा पुलिस ने…- भारत संपर्क| चचेरे भाई ने दंपति से की मारपीट, अपराध दर्ज- भारत संपर्क| खुडखुडिया जुआ पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, पुलिस ने पकड़े 5 आरोपी, आरोपियों से हजारों … – भारत संपर्क न्यूज़ …| DAV Ayurvedic College Jalandhar: देश का सबसे पुराना आयुर्वेद कॉलेज कौन सा है?…| केरल में बेबस खड़ा आसमान का बादशाह F-35, अब टुकड़ों में होगी घर वापसी! आखिर UK ने… – भारत संपर्क