बाराती वाहन हुई हादसे का शिकार, एक घायल- भारत संपर्क

0

बाराती वाहन हुई हादसे का शिकार, एक घायल

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए घटनाक्रम में एक बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है । जिसे 112 की मदद से मेडिकल कॉलेज हासटिल में में भर्ती कराया गया है। वाहन छोडकऱ फरार हुए चालक की तलाश पुलिस कर रही है। दीपका थाना अन्तर्गत तिवरता से गांव से एक बारात रायगढ़ जिले के गांव जा रही थी। बोलेरो में कुछ लोग सवार थे। लमेद सरडीह के पास यह वाहन हादसे का शिकार हो गया। घटना में एक युवक घायल हुआ है। जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजवाने की व्यवस्था की। पुलिस ने बताया कि बोलेरो क्रमांक सीजी 12एजे 56 21 को थाना में खड़ा कराया गया है। उसके चालक संजय चौहान के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। उसकी खोजबीन के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News9 Global Summit: अबू धाबी में न्यूज-9 ग्लोबल समिट, राजनीति-व्यापार और सिनेमा से… – भारत संपर्क| कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में विराजे गणपति महाराज,…- भारत संपर्क| अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ने और हमारे अमूल्य विरासत…- भारत संपर्क| गणेश चतुर्थी पर खुटाघाट में लगा पारंपरिक मेला, मेले का आनंद…- भारत संपर्क