हाथ में सफेद दाग, रसोईया को नहीं दिया जा रहा खाना बनाने,…- भारत संपर्क

0

हाथ में सफेद दाग, रसोईया को नहीं दिया जा रहा खाना बनाने, प्रधानपाठिका व स्टाफ के खिलाफ बीईओ से शिकायत

कोरबा। स्कूल की रसोइया के हाथ में सफेद दाग होने के कारण उससे भेदभाव किया जा रहा है। उसे खाना बनाने नहीं दिया जा रहा है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। मामले की शिकायत उसने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से की है।
पीड़िता दरशमति अंचल माध्यमिक शाला पाड़ीमार संकुल – बालको क्रमांक 1 में रसोइया के रूप में पदस्थ है। जो कि सन् 2014 से स्कूल में रसोईया का कार्य कर रही है। बीईओ कोरबा से किए गए शिकायत में कहा गया है कि वर्तमान में स्कूल की प्रधानपाठिका शकुन्तला सारथी व उनके स्टॉफ महेश्वरी रात्रे, अर्चना थवाईत द्वारा बच्चों व उनके पालकों को उसके विरूद्ध भड़काया जा रहा है। सफेद दाग होने के कारण उसे हीन दृष्टि से देखा जा रहा है तथा मुझे मानसिक टेंशन दिया जा रहा है। साथ ही साथ स्कूल में खाना भी बनाने नहीं बनाने दिया जा रहा है। वर्तमान में दुर्गा स्व. सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा है, प्राथमिक शाला सेक्टर 4 में भी इसी समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन बनाया जा रहा है। उनके कृष्णा स्व. सहायता समूह के नाम से 27/08/2019 से पंजीयन करा लिया गया है। इसके बावजूद भी उनके समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन की अनुमति नहीं दिया जा रहा है। पीड़िता ने गुहार लगाई है कि उसे शाला में रसाईया का कार्य कराया जाए। उसके समूह को मध्यान्ह भोजन संचालन करने की अनुमति दिया जाए। उसका कहना है कि इसके सिवाय उसके जीविका का कोई अन्य साधन नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Faisal Khan: फैसल खान ने खोले परिवार के राज! मां की बहन से शादी करने के लिए… – भारत संपर्क| युवराज सिंह को भुवनेश्वर कुमार ने किया बोल्ड, शर्मा जी के बेटे ने 165 के स्… – भारत संपर्क| Viral Video: ‘मुझसे शादी क्यों की?’ अमेरिकी महिला ने भारतीय पति से पूछा, जवाब ने जीता…| यूक्रेन ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार क्यों खरीदना चाहता है…ये पैसा यूरोपीय देश… – भारत संपर्क| Raigarh: चक्रधर समारोह-2025; 40 वें चक्रधर समारोह का 27 अगस्त से 5 सितम्बर तक रामलीला… – भारत संपर्क न्यूज़ …