कौन हैं कामी रीता शेरपा, जिसने फिर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अब तक इतनी बार की माउंट… – भारत संपर्क

0
कौन हैं कामी रीता शेरपा, जिसने फिर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, अब तक इतनी बार की माउंट… – भारत संपर्क

कैसे आकाश में सूराख नहीं हो सकता

एक पत्थर तो तबीअ’त से उछालो यारो

दुष्यंत कुमार ने ठीक ही कहा है कि आकाश की ऊंचाई तक पहुंचने का जज्बा, ख्वाब और हौसला होना चाहिए मुश्किल कुछ भी नहीं है. नेपाल के कामी रीता शेरपा इन पंक्तियों को हकीकत में बदल रहे हैं. शेरपा ने एक बार फिर माउंट एवरेस्ट फतह किया. लगातार 28 बार अपने हौसलों से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई छूने वाले शेरपा ने एक बार फिर 29वीं बार चोटी पर झंडा गाढ़ा.

अपने हौसलों से माउंट एवरेस्ट की बुलंदी को झुका देने वाले शेरपा ने साल 1994 में 24 साल की उम्र में पहली बार चोटी पर फतह हासिल की जिसके बाद यह हौसला न थमा और तब से लेकर आज तक 29 बार एवरेस्ट तो कई बार दूसरी हिमालय की पहाड़ियों पर जीत का झंडा फहराया.

कब की पहली चढ़ाई

आईये आपको सुनाते हैं उस शेरपा की कहानी जो साल 2023 में 28 वीं बार चढ़ाई के दौरान सिर्फ एक हफ्ते में शिखर पर पहुंच गए थे. नेपाल के सोलुखुम्बु जिले के रहने वाले शेरपा को चढ़ाई का शौक बचपन से ही है. वो 13 मई 1994 का दिन था, जब शेरपा ने पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी. एवरेस्ट पर चढ़ने के अलावा, शेरपा ने माउंट के2, माउंट ल्होत्से, माउंट मनास्लू और माउंट चो ओयू पर भी चढ़ाई की है.

विरासत में मिला हुनर

कामी रीता शेरपा का जन्म साल 1970 में नेपाल के थामे इलाके में हुआ. वो एक नेपाली शेरपा गाइड हैं, जिन्होंने मई 2018 से माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाया है. बता दें, शेरपा को पहाड़ों की ऊंचाई को नापने का हुनर विरासत में मिला है. साल 1950 में कामी रीता शेरपा के पिता पहले पेशेवर शेरपा गाइडों में से एक थे. उनके भाई लकपा रीता भी एक गाइड थे, जिन्होंने 17 बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी. बता दें, 2017 में, कामी रीता 21 बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे व्यक्ति थे, उन से पहले अपा शेरपा और फुरबा ताशी शेरपा ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था.

kami rita sherpa

कई रिकॉर्ड किए नाम

16 मई 2018 को, 48 साल की उम्र में, कामी रीता शेरपा 22 बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए थे. उन्होंने 8,850 मीटर (29,035 फुट) शिखर पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड हासिल किया. उस समय उन्होंने मीडिया को बताया था कि उन्होंने रिटायर होने से पहले एवरेस्ट पर 25 बार चढ़ने की योजना बनाई है, लेकिन अभी तक वो 29 बार एवरेस्ट को नाप चुके हैं. कामी रीता के पास फिलहाल 8,000 मीटर शिखर सम्मेलन का रिकॉर्ड है, जिसमें कुल 38 शिखर हैं. एवरेस्ट फतह करने के अलावा, उन्होंने चो-ओयू आठ बार (2001, 2004, 2006, 2009, 2011, 2013, 2014 और 2016), ल्होत्से एक बार (2011) और के2 पर एक बार (2014) चढ़ाई की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DSSSB PRT Vacancy 2025: प्राइमरी शिक्षक के 1180 पदों पर निकली भर्तियां, 17…| सूर्यकुमार यादव छोड़िए, UAE के कप्तान ने भी पाकिस्तान को दिया बड़ा पैगाम, ट… – भारत संपर्क| Viral Video: लड़की छत पर बना रही थी रील पर कैमरे रिकॉर्ड हुआ अलग ही सीन, लोग बोले- और…| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थक चार्ली कर्क का निधन, यूटा में संबोधन के दौरान… – भारत संपर्क| Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क