मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा 35 डिग्री के पार- भारत संपर्क

0

मार्च की शुरुआत के साथ ही पारा 35 डिग्री के पार

कोरबा। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना रौद्र रुप दिखाना शुरू कर दिया है। तापमान में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी है। तापमान में रोजाना वृद्धि दर्ज की जा रही है और शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले दर्ज की गई तापमान की तुलना में लगभग डेढ़ डिग्री ज्यादा थी। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। दिन बढ़ता जा रहा है और रात छोटी होने लगी है। न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बदलाव हो रहा है। इससे रात में लोगों को अभी भी गुलाबी ठंड लग रही है। इधर मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मार्च के पहले हफ्ते में तापमान 37 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। इससे लोगों को दिन में तेज धूप लगेगी और गर्मी का एहसास होगा। रात के तापमान में भी आंशिक वृद्धि का सिलसिला जारी रहेगा। इससे गुलाबी ठंड धीरे-धीरे दूर होती चली जाएगी और रात में भी लोगों को गर्मी लगेगी। मौसम में बदलाव का असर सेहत पर पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इजराइल से हमले का बदला नहीं ले पाएगा कतर, अमेरिका ने कर दिया गेम – भारत संपर्क| OfficeTiffin Ideas: टिफिन के लिए बनाएं अमृतसरी पनीर भुर्जी, शेफ कुणाल ने बताई…| पुलिस ने आधे दर्जन से अधिक मवेशियों को कराया मुक्त, चालक वाहन छोड़कर हुआ फरार; जांच … – भारत संपर्क न्यूज़ …| Shah Rukh And Deepika: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को कोर्ट से बड़ी राहत,… – भारत संपर्क| ‘दवा खिलाकर गर्भ में पल रहे बच्चे को मारा…’ अब महिला की मिली लाश; मथुरा म… – भारत संपर्क