सडक़ हादसे में महिला व युवक घायल- भारत संपर्क

0

सडक़ हादसे में महिला व युवक घायल

कोरबा। पाली क्षेत्र के केराझरिया कोसाप्लांट के पास तेज रफ्तार बाइक ने महिला को ठोकर मार दिया। हादसे में ग्राम नानपुलाली में रहने वाली ललिता बाई घायल हो गई। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। ललिता अपनी सहेली उर्मिला के साथ ग्राम पाली में ईंट बनाकर वापस घर लौट रही थी। केराझरिया कोसाप्लांट पुल के पास पहुंची थी। इस बीच पीछे से आ रहे बाइक के चालक ने महिला को ठोकर मार दिया। वह सडक़ पर गिर गई। हादसे में महिला घायल हो गई। आरोपी चालक अभिलाश यादव है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में इमलीडुग्गु निवासी घनश्याम यादव घायल हो गया। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। घनश्याम बाइक पर सवार होकर बाजार जा रहा था। रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचा था। इस बीच तेज रफ्तार कार के चालक ने बाइक को ठोकर मार दिया। बाइक चालक सडक़ पर गिर गया। चालक घायल हो गया। बाइक क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी चालक ने घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने उक्त दोनों मामले में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जौ या चना…किस चीज का सत्तू है ज्यादा फायदेमंद? जान लें| ‘मेरा ट्रांसफर काशीपुर क्यों किया…’, भिड़ गए दो IRS अफसर गौरव और योगेंद्र, बंद कमरे…| युवा शक्ति है राष्ट्र शक्ति- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| Jio और Airtel का नॉक आउट पंच, Vi और BSNL हो गए ‘ढेर’ – भारत संपर्क| कर लें तैयारी… कर्मचारी चयन आयोग जून में निकालने वाला है 8 बड़ी भर्तियां