महिला सिपाही के साथ पति ने की बेल्ट से मारपीट, सिविल लाइन…- भारत संपर्क

0

महिला सिपाही के साथ पति ने की बेल्ट से मारपीट, सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट

 

कोरबा। थाने से ड्यूटी कर घर लौटी एक महिला सिपाही की पति ने बेल्ट से पिटाई कर दी। उसके साथ गाली-गलौज भी किया। महिला सिपाही ने घटना की रिपोर्ट सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि जिला पुलिस बल में कार्यरत एक महिला सिपाही वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र की एक चौकी में तैनात है। सोमवार की शाम महिला सिपाही ड्यूटी कर घर लौटी थी। घर आते ही पति ने महिला सिपाही से गाली-गलौज और मारपीट किया। महिला का आरोप है कि पति ने बेल्ट से उसे पीटा। घटना में महिला सिपाही घायल हो गई। महिला का आरोप है कि उसका पति उसके मोबाइल को हैक कर दूसरे को मैसेज करता है और उसे बदनाम करता है।महिला सिपाही ने अपने पति के चरित्र पर संदेह जताया है। सिविल लाइन पुलिस ने महिला सिपाही की रिपोर्ट पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) मारपीट और 296 के तहत केस दर्ज किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पहले ऑफर की फिल्म, फिर निकाला…अनुपम खेर को ऐसे मिली थी महेश भट्ट की सारांश – भारत संपर्क| कांग्रेस नेताओं ने कटघोरा में किया चक्काजाम, ईडी और भाजपा…- भारत संपर्क| गोढ़ी में शराबबंदी की मांग हुई तेज, ग्रामीणों व जन…- भारत संपर्क| तालापारा में अशांति फैलाने वालों पर सिविल लाइन पुलिस की बड़ी…- भारत संपर्क| प्रदेश में खेती-किसानी का कार्य तेजी के साथ जारी, राज्य में…- भारत संपर्क